
UP Board 10th-12th Result 2026 | Image: Republic
UP Board 10th-12th Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) जल्द ही UP Board 10th Result 2026, UPMSP Result Date 2026, और UP Board Result kab aayega से जुड़े अपडेट जारी कर सकता है। करीब 52 लाख छात्र-छात्राएं अपने UP Board High School Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और UP Board 10th Result Direct Link के जरिए जारी किया जाएगा, जहां छात्र रोल नंबर डालकर अपनी digital marksheet download कर सकेंगे।
UP Board 10th-12th Result 2026 Live: जैसे ही यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर तैयार रखें और किसी भी ताजा अपडेट के लिए इस पेज पर नजर बनाए रखें।
UP Board Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों और अभिभावकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने सभी को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की चेतावनी दी है। यूपी बोर्ड के अनुसार, कुछ ठग फर्जी कॉल, SMS या ईमेल के जरिए छात्रों को जल्दी रिजल्ट दिखाने का लालच देकर ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।
ऐसे मामलों में छात्रों और अभिभावकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
क्या करें?
- केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही रिजल्ट चेक करें।
- बोर्ड द्वारा जारी अपडेट्स पर ही भरोसा करें।
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें।