Newswahni

सुहागरात पर पति को करीब आने से किया मना जबरन छूने पर जड़ दिया तमाचा शादी वाले घर में रात भर क्यों हुआ…



UP News: यूपी के रामपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। शादी के सात फेरे पूरे होने के कुछ घंटों बाद ही नई नवेली दुल्हन सुहागरात की रात भड़क उठी। उसने पति को अपने करीब आने से साफ मना कर दिया। जब पति ने अपनी अर्धांगिनी को समझाने की कोशिश की तो मामला हद से आगे बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि दोनों की शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई। दोनों परिवारों की ओर से इस रिश्ते को स्वीकारा गया। बारात से लेकर रिसेप्शन तक सबकुछ धूमधाम से संपन्न हुआ। हालांकि, दोनों परिवार से बात से बेखबर थे कि दुल्हन के अंदर क्या चल रहा है। पूरे मामले का खुलासा सुहागरात को हुआ, जब दुल्हन पति को करीब नहीं आने देने की जिद पर अड़ गई।

पति ने लगाया हाथ, तो दूल्हन ने जड़ दिया थप्पड़

दुल्हन के हाई वोल्टेज ड्रामे से दूल्हे के परिवार में खलबली मच गई। दुल्हन की बहन की मानें तो, रिसेप्सनश रात 2 बजे खत्म हुआ। इसके बाद जब दोनों कमरे में गए तो युवती ने पति को करीब आने से रोक दिया। साथ ही कह दिया कि वो इस रिश्ते को अपनाना नहीं चाहती है। आरोप है कि दूल्हे के आपत्ति जताने और कई दफा समझाने पर दुल्हन ने इसे थप्पड़ जड़ दिया।

दूल्हे संग रहने से किया इनकार

पहली ही रात हाथपाई करने की बात जब परिवार को मालूम हुई तो वो चौंक गए। इसके बाद खुशियों से भरा माहौल अचानक बदल गया। दुल्हन ने यह तक कहने में देर नहीं लगाई कि वो इस शादी से खुश नहीं है और पति के साथ नहीं रहना चाहती। ये सुनकर दूल्हे के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

दूल्हे के परिवार ने लगाया ये आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब परिवार को संदेह है कि पति संग रिश्ते को नहीं अपनाने के पीछे जरूर दुल्हन का कोई पुराना रिश्ता हो सकता है, तो दरार पैदा कर रहा है। फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पंचायत तक पहुंचा पूरा मामला

मामला यहीं नहीं थमा, रातभर चला ड्रामा सुबह होते ही पंचायत तक भी पहुंच गया। दोनों पक्ष के परिवार की ओर से समझौते की कोशिश की गई। पंचायत में मामले को लेकर काफी समय तक बहस चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। दुल्हन अपनी बात से टस से मस नहीं हुई।

दूल्हे का फोड़ दिया सिर

इतना ही नहीं, दोनों पक्षों के बीच सुलह की बजाय हाथापाई होने लगी। कथिततौर पर आरोप है कि दुल्हन के पिता और उनके रिश्तेदारों ने दूल्हे के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान दूल्हे का सिर फूट गया।

पुलिस ने की हालात को काबू करने की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करने की कोशिश की। लहूलुहान दूल्हे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस की पूछताछ में दुल्हन ने बताया कि यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ की गई है। ऐसे में वो इस रिश्ते को कतई निभाना नहीं चाहती। तमाम कोशिशों के बावजूद मामला नहीं सुलझ पाया। इसके बावजूद दोनों परिवारों ने आपस में समझौता कर विवाद खत्म करने की बात कही। फिलहाल इस मामले पर कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: ‘बच्चे मां के साथ-साथ पिता की भी जिम्मेदारी…’, राघव चड्ढा ने सदन में उठाया पैटरनिटी लीव का अहम मुद्दा, कानूनी अधिकार बनाने की रखी मांग   

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top