Newswahni

बंदूक की नोक पर युवती को बंधक बनाया जबरन कलमा पढ़वाया फिर निकाह मुरादाबाद में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का मामला…



Forced Conversion: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मझोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक अनुसूचित जाति (SC) की महिला को धोखे से घर बुलाकर पिस्टल की नोक पर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया गया। आरोप लगे हैं कि निकाह का दबाव बनाया गया और कई दिनों तक बंधक रखकर प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मझोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया 

पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(2), 61(2), 352, 351(3), 74 सहित धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(1) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है, शियकत के मुताबिक, ये घटना 6 फरवरी 2026 की है, जिसकी थाने में शिकायत पीड़िता ने दी थी। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस आपराधिक कांड में शामिल मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस घटना में नामजद और बाकी आरोपियों, जिनमें एक मौलवी और 2 अज्ञात लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

पीड़िता ने बताई पूरी कहानी

दर्ज कराई गई FIR में पीड़िता ने बताया कि, ‘मझोला के इलाके की रहने वाली वादिया के पीर का बाजार (जयन्तीपुर) निवासी सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज बेगम से पिछले 3 सालों से अच्छे पारिवारिक संबंध थे, दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था और वे मिलजुल कर त्योहार मनाते थे, आरोप है कि सुल्तान सलाउद्दीन पीड़िता पर काफी समय से बुरी नियत रखता था, बीती 6 फरवरी 2026 को मेहनाज बेगम ने पीड़िता को विश्वास में लेकर अपने घर बुलाया, जहां पहले से ही सलाउद्दीन, एक मौलवी और दो अज्ञात लोग मौजूद थे, वहां पहुंचते ही आरोपियों ने महिला को जबरन बंधक बना लिया, इसके बाद पिस्टल की नोक पर डरा-धमकाकर मौलवी के जरिए जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और कलमें पढ़वाए गए। 

गंदी-गंदी गालियां और मारने की धमकी दी

जब पीड़िता पर निकाह का दबाव बनाया गया, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया, विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जातिसूचक शब्द बोलते हुए गंदी-गंदी गालियां दीं और बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दे दी, महिला को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान सलाउद्दीन ने उसके साथ अश्लील हरकतें और  छेड़खानी भी की। किसी तरह जान बचाकर निकली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सलाउद्दीन एक शातिर और आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ बदायूं मेंआ भी हत्या के प्रयास (307 IPC) और SC/ST एक्ट का मुकदमा चल रहा है।

2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना मझोला में पीड़िता द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें प्रकाश नगर की रहने वाली महिला ने सुल्तान सलाउद्दीन और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, महिला का आरोप है कि जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी की पत्नी मेहनाज ने उसे अपने घर बुलाया था, जहां सुल्तान सलाउद्दीन ने उसके साथ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत की गई है, इसके बाद पीड़िता पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया और उसे अवैध रूप से किडनैप करके बंधक रखा गया था, एसपी सिटी ने आगे बताया कि प्रार्थना पत्र मिलते ही पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था, मझोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य नामजद अभियुक्तों, सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। इस घटना में शामिल एक मौलवी और दो बाकी अज्ञात व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: कनाडा के टोरोंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, 2 मौत



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top