Newswahni

जब क्यूट सी बच्ची ने योगी को गिफ्ट में दिया खिलौना बुलडोजर हंसते हुए मुख्यमंत्री ने कह दी बड़ी बात…



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मंदिर में एक बेहद प्यारा से वाकया हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार सुबह जब सीएम भ्रमण पर निकले थे तो कानपुर से आई एक मासूस बच्ची उन्हें ‘खिलौना बुलडोजर’ भेंट किया। यह नजारा देख वहां मौजूद हर शख्स हंसने लगा। मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। उन्होंने बच्ची को पास बुलाकर कुछ बातचीत भी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान कानपुर से आई 5 साल की यशस्विनी नाम की बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘खिलौना बुलडोजर’ भेंट किया। छोटी बच्ची से दौड़ते हुए सीएम के पास आई और अपना खिलौना बुलडोजर उन्हें दिया। यह सप्रेम उपहार देखकर सीएम योगी मुस्कुरा पड़े और आश्चर्य में पड़ गए। उन्होंने बच्ची के साथ स्नेहपूर्वक बातचीत की तस्वीर खिंचवाई और फिर खिलौना उसे वापस लौटा दिया।

‘खिलौना बुलडोजर’ तोहफे में मिलने पर सीएम ने क्या कहा?

इस खूबसूरत से पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफा वायरल हो रहे हैं। खुद सीएम योगी के ऑफिस ने भी इसे अपने X हैंडल पर शेयर कर अनुभव साक्षा किए हैं। पोस्ट में लिखा है, यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है, यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है…आज @GorakhnathMndr परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया।

वायरल हुआ बच्ची से बातचीत का वीडियो

कानपुर निवासी यशस्विनी अपने माता-पिता के साथ गोरखनाथ मंदिर आई थी। बच्ची ने बाद में बताया, “योगी जी ने मुझे चॉकलेट दी और मैंने उन्हें बुलडोजर गिफ्ट किया। उन्होंने मुझे वापस कर दिया और कहा कि अच्छे से पढ़ाई करो और बुलडोजर से खेलो।” अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी वायरल हो रहे हैं। वीडियो को मिनटों में हजारों लोग देख चुके हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

बता दें कि रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई दी। साथ ही चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन उन्होंने गोरखपुर में ‘कन्या पूजन’ भी किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “दुर्गा के 9 दिनों के अनुष्ठान की पूर्णाहुति आज होगी। नवरात्रि की नवमी तिथि सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली, सुख और समृद्धि को लाने वाली, खुशहाली प्रदान करने वाली तिथि मैं इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुमकामनाएं देता हूं। “

“सभी के जीवन में मांं की कृपा सदैव बनी रहे, उनके जीवन में खुशी और समृद्धि हो इसकी शुमकामनाएं मैं प्रदेशवासियों को देता हूं। नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का पावन जन्म उत्सव भी रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भारत के सनातन धर्म की परंपरा में भारतीय जीवन पद्धति के एक अत्यंत आदर्श के रूप में हर भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा रहे हैं।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top