Newswahni

सास गिरिबाला के वॉइस सैंपल और समर्थ के लैपटॉप का पासवर्ड लेने की कोर्ट ने को दी इजाजत खुलेगा मौत का राज…



Twisha Sharma Death: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में एक नया मोड़ आया है। कोर्ट ने सीबीआई को आरोपी गिरिबाला और समर्थ के वॉइस सैंपल लेने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने समर्थ सिंह के लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की अनुमति के मांग को भी सीबीआई को अनुमति दे दी है। हालांकि, इस बीच कोर्ट ने आरोपियों ने मांग की थी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को अभी केस डायरी का हिस्सा बनाया जाए, लेकिन कोर्ट ने इस आवेदन को ठुकराया दिया। वहीं, मीडिया ट्रायल रोकने की आरोपी पक्ष की मांग को भी कोर्ट ने ठुकराया दिया।

कोर्ट ने गिरिबाला और समर्थ के वॉइस सैंपल लेने की अनुमति दी

सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले के मुख्य आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति सीबीआई को दे दी है। कोर्ट ने समर्थ सिंह के लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की अनुमति के मांग को भी सीबीआई को अनुमति दे दी है। इस आदेश के बाद डिजिटल सबूतों और ऑडियो क्लिप्स की फॉरेंसिक जांच के बाद मामले की तह तक जाने में और आसान होगा।

कोर्ट ने पहले सुरक्षित रखा था फैसला

गौरतलब है कि त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में शुक्रवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई थी। इस दौरान गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के वॉइस सैंपल लेने तथा समर्थ सिंह के लैपटॉप का पासवर्ड उपलब्ध कराने की अनुमति मांगी गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

बता दें कि भोपाल में पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव ससुराल के टेरेस पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार ने दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले की जांच अब CBI कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top