Newswahni

बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन ट्विशा शर्मा के पति सार्थक सिंह का वकालत लाइसेंस रद्द…



Twisha Sharma Death Mystery: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पति और मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। समर्थ के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने  समर्थ सिंह के अधिवक्ता करने के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार शाम समर्थ जबलपुर कोर्ट सरेंडर करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिरासत में ले लिया। वहीं, ट्रिशा शर्मा के परिवार के वकील ने जबलपुर कोर्ट में पति समर्थ सिंह द्वारा किए गए कथित समर्पण पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

BCI ने सार्थक सिंह का वकालत लाइसेंस किया रद्द

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अधिवक्ता समर्थ सिंह को भोपाल में शादी के कुछ महीनों के भीतर उनकी पत्नी ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से कानूनी अभ्यास से निलंबित कर दिया। यह फैसला तब आया है, जब 22 मई को पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। 

ट्विशा की मौत के बाद से फरार थे समर्थ सिंह

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत 12 मई, 2026 की देर रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में हुई थी। ट्विशा की मौत के बाद से ही समर्थ सिंह फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस ने उसपर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

ट्विशा मौत में समर्थ सिंह मुख्य आरोपी

ट्विशा शर्मा मौत मामले में उनके पति समर्थ सिंह को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। ट्विशा के माता-पिता का कहना है कि समर्थ और उनकी मां रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने दहेज के लिए ट्विशा को प्रताड़ित किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top