Newswahni

को बचाने के लिए ममता बनर्जी लगा रही एड़ी चोटी का जोड़ आवास पर बुलाई विधायकों की बैठक बागियों को भी मिलाया फोन…



पश्चिम बंगाल 2026 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल कर प्रदेश में अपनी सरकार बना ली। इधर हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के अंदर सियासी संकट गहराता ही जा रहा है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के सामने अब इतिहास का सबसे बड़ा विद्रोह खड़ा हो गया है। ऐसे में ममता बनर्जी पार्टी को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रही है। सूत्रों के मुताबिक आज एक फिर उन्होंने अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई है।

TMC के भीतर चल रहे बड़े पैमाने पर राजनीतिक विद्रोह की चर्चा बंगाल में ही नहीं पूरे देश में चल रही है। करीब तीन दशक पुरानी तृणमूल कांग्रेस इतिहास में पहली बार सबसे बड़े आंतरिक संकट का सामना कर रही है। बागी खेमे ने साफ संकेत दे दिया है कि वह अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। इधर ममता बनर्जी टूकड़ों में बंट रही पार्टी को संभालने की कवायत तेज कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, TMC सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज, शुक्रवार को कालीघाट स्थित अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई है। उन्होंने इस बैठक के लिए कई बागी विधायकों को भी फोन मिलाया है। हालांकि, उनसे से क्या बातचीत हुई है उसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top