Newswahni

का हुआ बुरा हाल तो कभी ममता के करीबी रहे हुमायूं कबीर को आ गई तरस अब अपनी सीट छोड़ने को तैयार दिया…



Humayun Kabir Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर जाते ही तृणमूल कांग्रेस पार्टी के अंदर लगभग हर दिन कुछ न कुछ उठा-पटक होते रहा है। कभी टीएमसी नेता पार्टी छोड़ते नजर आए तो कभी कुछ विधायकों ने ममता बनर्जी से ही बगावत कर ली। 

ममता बनर्जी के लिए यह किसी बड़ी विड़बना से कम नहीं है कि किसी जमाने में हुमायूं कबीर को राजनीति में लाया और टिकट देकर विधायक बनाया। आज वही, हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता को लाने के लिए अपनी एक सीट ऑफर कर दी है।

AJUP के प्रमुख हुमायूं कबीर ने गुरुवार को ममता बनर्जी को रेजिनगर से पश्चिम बंगाल विधानसभा में वापसी का ऑफर दिया। हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले की नौडा और रेजिनगर दोनों असेंबली सीटें जीती थीं। अब कबीर ने कहा है कि ममता बनर्जी को रेजिनगर सीट से विधानसभा में वापसी में मदद करने के लिए तैयार हैं, जहां उप-चुनाव होने की उम्मीद है।

नंदीग्राम से उपचुनाव लड़ीं तो नहीं जीतेंगी

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा ‘अगर वो मेरे पास आती है, तो मैं उन्हें रेजिनगर विधानसभा भेज सकता हूं। अगर वो नंदीग्राम से चुनाव लड़ती हैं, तो वह हार जाएंगी। अगर वो चाहेंगी, तो मैं सीट से पीछे हट जाऊंगा और उनकी जीत में लग जाऊंगा। बता दें कि सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी नंदीग्राम से ममता को हराया था। हालांकि, बाद में सीएम में नंदीग्राम सीट छोड़ दी और भगवानपुर सीट बरकरार रखी।

गौतरलब है कि तृणमूल कांग्रेस से बाहर निकाले जाने के बाद हुमायूं कबीर उस समय ममता बनर्जी पर हजामकर हमला बोला था। उस समय कबीर ममता पर लगातार बड़े-बड़े आरोप लगाए थे। टीएमसी से बाहर निकले जाने पर ही कबीर ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) बनाई थी। अब जब टीएमसी बंगाल की सत्ता से बाहर हो गई, तो कबीर ने सहानुभूति जताई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top