Newswahni

कल्याण में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की हत्या कर बोरे में बॉडी भरी फिर बाथरूम में नल खुला रखा जानें पूरी कहानी…



Thane Boyfriend Killing: महाराष्ट्र के कल्याण से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां नीलकंठ सोसाइटी में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बोरे में भरकर बाथरूम में रख दिया और सबूत मिटाने के लिए 24 घंटे नल खुला छोड़ दिया।

जब बाथरूम में मिली सड़ी-गली लाश

दरअसल, पिछले दो-तीन दिनों से सोसाइटी में से बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो मानपाड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर बाहर से बंद था, तो पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। इसके बाद जब घर के   अंदर का दृश्य देखा तो पैरो तले जमीन खिसक गई, बस हैरान रह गए जब बाथरूम में एक बोरा मिला, जिसमें सड़ी-गली हालत में लाश पड़ी थी। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और सबूत लिए गए।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला ने शव को सड़ने के लिए बाथरूम का नल लगातार खुला रखा था। जब सोसाइटी में पानी आता, तो बोरे पर सीधा पानी गिरता, इससे खून के निशान धुल जाते और शव जल्दी सड़ जाता। पुलिस ने आगे बताया कि, महिला वारदात को अंजाम देने के बाद कोलकाता निकल गई।

वॉइस मेल से पता चली हत्या की कहानी 

वहीं, महिला ने अपने मकान मालिक को हत्या के कुछ दिन बाद एक वॉइस मेल भेजा, जिसमें उसने कहा- ‘फ्लैट के बाथरूम में डेड बॉडी है और नल चल रहा है।’ ये ऑडियो सुन मकान मालिक की हालत खराब हो गई, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब तक शव को कब्जे में ले लिया गया था, इसके इस वॉइस मेल ने पूरे मामले को उजागर कर दिया कि, गर्लफ्रेंड ने ही हत्या की है।

मानपाड़ा पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी महिला की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम कोलकाता भी रवाना हुई है। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम के बाद आगे के राज खुल पाएंगे। ये मामला फिल्मी कहानी जैसा लगता है, लेकिन हकीकत में बेहद दर्दनाक है। प्रेम संबंधों में झगड़े अब हत्या तक पहुंच रहे हैं। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है और उम्मीद जता रही है कि आरोपी युवती को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, साथ ही पूछताछ भी जारी है।   



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top