Newswahni

बोलीं जल्द नाला ठीक कराकर होगी जल निकासी कैमूर के नशेज गांव में साल से जलजमाव कहा सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा…




कैमूर के कुदरा प्रखंड स्थित नशेज गांव में पिछले कई वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी, कुदरा बीडीओ और पुलिस टीम ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले तीन साल से एक नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अब तक अधूरा है। उनका आरोप है कि निर्माण स्थल पर सरकारी नियमों के अनुसार सूचना पट्ट भी नहीं लगाया गया है। नाले का निकास सही न होने और काम अधूरा रहने के कारण पूरा गांव जलमग्न हो गया है। इस जलजमाव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे अक्सर पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को भी इलाज के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुदरा की प्रखंड विकास पदाधिकारी न तो उनके फोन उठाती हैं और न ही पत्रकारों के, जिससे प्रखंड स्तर पर किसी भी कार्य की जानकारी नहीं मिल पाती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस समस्या से मुक्ति दिलाने और अधूरे नाला निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही अधूरे नाले को ठीक कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाएगी और जर्जर सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top