Newswahni

वीं पास के लिए सुनहरा मौका कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी



Sarkari Naukri 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सिपाही (तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायनियर) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9,195 पदों को भरा जाएगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। आइए आपको बताते हैं कि कब से आवेदन शुरू होगी और सैलेरी कितनी होगी। साथ ही आयु सीमा क्या है?

CRPF भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया 

CRPF भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
नोटिस जारी होने की तिथि-  08 अप्रैल, 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि-  20 अप्रैल, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि- 19 मई, 2026

CRPF में अलग-अलग वर्गों के लिए पोस्ट 

कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन)- कुल 9,175 पद है। इसमें पुरुषों के लिए 9,096 और महिलाओं के लिए 79 पद आरक्षित हैं। ये नियुक्तियां राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के आधार पर की जाएंगी।
कांस्टेबल (पायनियर विंग)- कुल 20 पद है। यह केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें मेसन (13 पद) और इलेक्ट्रीशियन (7 पद) शामिल हैं। ये नियुक्तियां अखिल भारतीय स्तर पर होंगी।

CRPF की सैलेरी कितनी होगी? 

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-3 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसका पे-स्केल 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच है।

जानें क्या रहेगी योग्यता और आयु सीमा? 

ड्राइवर- 10वीं पास होने के साथ भारी परिवहन वाहन (HTV) लाइसेंस अनिवार्य है।
मैकेनिक मोटर वाहन (MMV)- 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI या अप्रेंटिसशिप।
अन्य ट्रेड्समैन और पायनियर- न्यूनतम 10वीं पास और संबंधित काम में दक्षता।

आयु सीमा कितनी रहेगी? 

ड्राइवर पद के लिए- 21 से 27 वर्ष।
अन्य सभी पदों के लिए- 18 से 23 वर्ष।
छूट- SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा सिलेक्शन?

CRPF में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को एक बहु-स्तरीय प्रक्रिया से गुजरना होगा
सबसे पहले 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी (2 घंटे)। इसमें रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित और भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) के 25-25 प्रश्न होंगे। ध्यान रहे, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।
शारीरिक परीक्षण (PST & PET) होगा। जिसमें कद-काठी और दौड़ की जांच होगी। 
जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसके कौशल की जांच 50 अंक, पास होने के लिए 20 अंक अनिवार्य रहेगा। 
अंतिम चरणों में डॉक्यूमेंट्स की जांच और मेडिकल चेकअप होगा।

शारीरिक मानक (PST) टेस्ट भी जरूरी 

पुरुष उम्मीदवारों के लिए 170 सेमी और महिलाओं के लिए 157 सेमी।

आवेदन शुल्क कितना रहेगा? 

जनरल , EWS और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, सभी महिला उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

नोट- आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ताकि फॉर्म में कोई गलती न हो।

ये भी पढ़ें – DU UG Admission 2026: DU में एडमिशन की तैयारी शुरू, मई के तीसरे सप्ताह से भरे जाएंगे फॉर्म; जानें पूरा प्रोसेस



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top