
Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य के विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी विभागों में रिक्तियों को भरने के लिए अपना नया भर्ती अभियान शुरू कर दिया है। साल 2026 के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 571 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
इस बार आयोग ने चिकित्सा, कानून और प्रशासन जैसे विविध क्षेत्रों के लिए अवसर प्रदान किए हैं। इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत आयोग ने मेडिकल ऑफिसर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (लोक अभियोजक), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मोटर व्हीकल प्रॉसिक्यूटर, डिप्टी हेल्थ ऑफिसर और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
इन पदों के एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो मेडिकल पदों के लिए उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए। जबकि कानून से जुड़े पदों के लिए LLB अनिवार्य है। अन्य प्रशासनिक पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री या अनुभव की मांग की गई है।
वहीं, आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
MPSC की इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी पैकेज मिलेगा। पद के अनुसार मासिक वेतन 44,900 रुपये से शुरू होकर 2,11,900 रुपये तक जा सकता है, जिसमें महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी लाभ भी शामिल होंगे।
हालांकि, इन पदों को पाना आसान नहीं होगा। क्योंकि इसके लिए चयन प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण रखी गई है, जो तीन मुख्य चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास करनी होगी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) आयोजित की जाएगी। अंत में, सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इन तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी।