Newswahni

संभल में गरजा बुलडोजर मस्जिद की फीट ऊंची मीनार ढहाई साल पहले सरकारी जमीन पर हुआ था निर्माण…



Sambhal Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल में शुक्रवार दोपहर को मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिरा दी गई। यूपी में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का अभियान गति पकड़ रहा है। मीनार गिराने के बाद, बुलडोजर ने मस्जिद के बाकी हिस्सों को भी तोड़ दिया। बता दें कि मस्जिद की मीनार तोड़ने के लिए प्रशासन ने दो हाइड्रा मशीनें बुलाई थीं।

सामने आई जानकारी की माने तो, मिनार पर बुलडोजर एक्शन से पहले सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मस्जिद के बाहर की पांच दुकानों को भी तोड़ा गया था।

संभल में गिराई गई मस्जिद की मिनार 

डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एक मजदूर ने मीनार पर चढ़कर रस्सी को बांधा, जिसके दूसरे सिरे को दोनों हाइड्रा मशीनों से बांधा गया। इसके बाद मशीनों से खींचकर मीनार को गिरा दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये मामला मुबारकपुर बंद गांव का बताया जा रहा है। यहां सरकारी जमीन पर बनी एक मस्जिद और एक मदरसे को शुक्रवार को बुलडोजर और जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। बता दें कि इस मस्जिद और मदरसे को आधिकारिक तौर पर खेल का मैदान और खाद के गड्ढे बनाने की जगह के रूप में दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बुलडोजर चलाने का यह अभियान जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार की उपस्थिति में हुआ था।

15 साल पहले सरकारी जमीन पर हुआ था निर्माण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशासन का कहना है कि 15 साल पहले सरकारी जमीन पर इस मस्जिद का निर्माण कराया गया था। सामने आई जानकारी की माने तो, 5 अप्रैल को ही इस मस्जिद पर एक्शन होना था, लेकिन उस समय बुलडोजर चालक ने मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार तोड़ने से मना कर दिया था। उसने तर्क दिया था कि मीनार बुलडोजर के ऊपर गिर सकती है। तब मदरसा, पांच दुकानें और मस्जिद के गेट को तोड़ा गया। दुकानों का करीब 20 फीसदी हिस्सा बच गया था, जिसे आज गिराया गया है।

नायब तहसीलदार ने कहा कि “हम वर्तमान में एक लैंड बैंक स्थापित कर रहे हैं। हम पूरे जिले में सभी अतिक्रमणों को हटा रहे हैं”।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top