Newswahni

Samastipur Accident: Labourer Dies Electrocuted By 11000 Volt Wire


समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में 11000 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

.

मृतक की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के नीरपुर भरहरिया पंचायत के वार्ड संख्या-14 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद कयूम के 29 साल के बेटे कुर्शिद आलम के रूप में हुई है। कुर्शिद आलम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद रसूल ने बताया कि कुर्शिद आलम चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह अपनी बाइक से मजदूरी करने के लिए पनसल्ला गांव गए थे। इसी दौरान वह 11000 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन।

पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन जब तक अस्पताल पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने कुर्शिद आलम को मृत घोषित कर दिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि बिजली करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top