Newswahni

Saharsa Ravan Dahan 2026 | College Ground Traffic Route Changed


सहरसा कॉलेज मैदान में विजयादशमी पर रावण दहन का कार्यक्रम बुधवार को होगा।

.

इस बार 65 फीट का रावण और 55-55 फीट के मेघनाथ-कुंभकरण के पुतले बनाए जा रहे हैं। मंगलवार की शाम भी तैयारी की जा रही है।

इसको लेकर सुपौल के बसबिट्टी गांव निवासी विकास कुमार समेत 6 कारीगरों ने 12 दिन में ये पुतले तैयार किए हैं।

इन्हें बनाने में करीब ढाई लाख रुपये खर्च हुए हैं। मेला कमेटी 56,000 रुपये के पटाखे इन पुतलों में लगाएगी।

कॉलेज गेट की तरफ आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध

सुरक्षा के लिए पुतलों के चारों ओर 50 फीट की घेराबंदी है। जिला प्रशासन ने 32 जगहों पर मजिस्ट्रेट और 132 पुलिसकर्मी तैनात किए हैं, जिनमें डीएसपी और इंस्पेक्टर शामिल हैं।

ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि रावण दहन के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव किए गए हैं। कॉलेज गेट की तरफ आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर वन-वे रूट बनाए गए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top