Newswahni

जवान ने चलती ट्रेन से गिरती महिला को बचाया सीवान के दरौंदा स्टेशन पर घटना प्लेटफॉर्म की ओर खींचे जाने से बची जान…




सीवान के दरौंदा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान ने अद्भुत साहस, सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए चलती ट्रेन से गिर रही एक महिला यात्री की जान बचा ली। जवान की इस बहादुरी का वीडियो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल चौकी दरौंदा में तैनात कांस्टेबल विवेक राय प्लेटफॉर्म पर नियमित ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 75204 पंचदेवरी–सोनपुर पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या दो से खुल रही थी। ट्रेन के प्रस्थान करने के बाद एक महिला यात्री ने जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। ट्रेन की गति बढ़ने के कारण महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच फिसलकर गिरने लगी। महिला को पकड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींचा महिला को खतरे में देख ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल विवेक राय ने बिना एक पल गंवाए तेजी से दौड़ लगाई और महिला को पकड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते महिला सुरक्षित बच गई तथा एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और आरपीएफ जवान की बहादुरी की जमकर सराहना की। वहीं रेलकर्मियों ने भी विवेक राय के साहसिक कदम को कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। स्टेशन परिसर में लगे CCTV में रिकॉर्ड घटना का दृश्य इस पूरी घटना का दृश्य स्टेशन परिसर में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर गिरने लगती है और उसी समय कांस्टेबल विवेक राय दौड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग आरपीएफ जवान की प्रशंसा कर रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने कांस्टेबल विवेक राय के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और साहस ने एक यात्री की जान बचाई है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top