Newswahni

से तरुण चुग ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान जानिए किस राज्य से कौन बना प्रत्याशी…



भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार, 4 जून को राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें गुजरात से 4 प्रत्याशी, मध्यप्रदेश और राजस्थान से 2 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। वहीं, अरुणाचल से एक प्रत्याशी और ओडिशा के उप-चुनाव 2026 के लिए भी नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की इस लिस्ट में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को टिकट मिला है।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात से 4 नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में राजूभाई शुक्ला और मुकेशभाई राठवा को टिकट दिया है। इसके अलावा, मानसिंह परमार और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया को भी मौका मिला है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान से किसे मिला टिकट?

बीजेपी ने मध्य प्रदेश से दो नामों का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को टिकट मिला है। उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बीजेपी ने राजस्थान से डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को बड़ा मौका दिया है। 

इसके अलावा, बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को टिकट दिया है। 

ओडिशा के राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देबाशीष सामंतराय को मैदान में उतारा है।

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 18 जून को होगा। हालांकि, इससे पहले उम्मीदवार 8 जून तक अपने नामांकन जमा कर सकते हैं। वहीं, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून है। 
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top