Newswahni

राजस्थान बोर्ड वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी छात्र पास कोटा की अदिति बनीं टॉपर…



Rajasthan Board 10th Result 2026 Update: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने पहली बार मार्च में ही अपना रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक किया जा सकता है। छात्रों के लिए खुशखबरी है कि इस बार सबसे ज्यादा  94.23 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है।

दिलचस्प है कि इस बार बोर्ड के रिजल्ट में लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने बाजी मारी है। हालांकि दोनों के रिजल्ट प्रतिशत में मामूली फर्क है, जिसमें छात्रों का पासिंग प्रतिशत 93.63 है, जबकि छात्राओं का प्रतिशत 94.20 है। पिछले साल यानी 2025 में भी लड़कियों का प्रतिशत अधिक रहा था। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इस बार कोटा की अदिति पंवार ने टॉप किया है। अदिति को बोर्ड रिजल्ट में 576 नंबर यानी 96 प्रतिशत अंक मिले हैं। बता दें, इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में लगभग 10,68,078 रेगुलर और प्राइवेट छात्र शामिल हुए थे।

राजस्थान बोर्ड 10वीं बोर्ड रिजल्ट में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा स्टूडेंट पास हुए हैं। बता दें, पिछले साल 93.60 % स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं, पिछले 8 सालों के आंकड़े देखें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 पिछले 5 सालों में सबसे बेहतर रहा है।

जिलेवार बात करें तो कई जिलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें झुंझुनूं के 97.77 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सीकर के 97.43 फीसदी, डीडवाना-कुचामन के 97.59 फीसदी, नागौर के 97.09 फीसदी, जोधपुर के 96.48 फीसदी और बाड़मेर के 96.14 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है।

साल में दो बार आयोजित होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा

बता दें, राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अहम जानकारी दी कि अगले साल से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। दूसरे मौके में छात्रों को अपने मार्क्स सुधारने मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि छात्र किन्हीं तीन विषयों की परीक्षा दे सकेंगे। ध्यान रहे जो स्टूडेंट्स पहली बार की परीक्षा में नहीं बैठेंगे। उन्हें दूसरी बार की परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top