Newswahni

Rabri Devi Vacates Bungalow | Builder Found Dead


.

आज की सबसे बड़ी खबर राजधानी पटना से है। राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो के दो स्टेशनों का उद्घाटन किया। ​गयाजी में नाबालिग हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वाले रेहान को पुलिस ने गुरुवार को पटना से गिरफ्तार किया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. राबड़ी ने खाली किया बंगला, नए घर में शिफ्ट

RJD सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया है। दोनों अब कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी आवास में शिफ्ट हो गए हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगे। दरअसल, 10 सर्कुलर रोड लंबे समय तक लालू परिवार का प्रमुख सरकारी आवास रहा। राबड़ी देवी को साल 2006 में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद यह सरकारी आवास अलॉट किया गया था। पूरी खबर पढ़ें

2. सीएम ने किया पटना मेट्रो के नए स्टेशनों का उद्घाटन

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मेट्रो में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक का 3 किमी का सफर करीब 5 मिनट में पूरा किया। सीएम टिकट लेकर यात्रा करते दिखे। उन्होंने गेट पास के जरिए मेग्नेटिक गेट से एंट्री की। उद्धाटन के दौरान ट्रेनों की जानकारी के लिए लगाए गए डिसप्ले बोर्ड में सीएम के वेलकम का मैसेज डिसप्ले हुआ। लिखा- पटना मेट्रो में मुख्यमंत्री जी का स्वागत है। पूरी खबर पढ़ें

3. नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग

चुनाव आयोग ने गुरुवार को निविन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। 30 जुलाई को यहां वोटिंग होगी। 3 अगस्त को वोटों की गिनती की जाएगी। BJP ने अब तक यहां उम्मीदवार नहीं उतारा है। तेज प्रताप सबसे पहले कैंडिडेट का ऐलान कर चुके हैं। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के भी यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा है। हाल में उन्होंने कहा था- अगर मेरे चुनाव लड़ने से भाजपा बांकीपुर जैसी मजबूत सीट हारती है, तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। पूरी खबर पढ़ें

4. हिंदू लड़कियों से रेप का आरोपी रेहान गिरफ्तार

​गयाजी में नाबालिग हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वाले रेहान को पुलिस ने गुरुवार को पटना से गिरफ्तार किया है। फुलवारीशरीफ थाने में बांकेबाजार थाने की पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एक लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद रेहान के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से वो फरार चल रहा था। ​शेरघाटी SDPO-1 संदीप कुमार ने बताया कि रेहान अंसारी को पटना से अरेस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें

5. बिल्डर की न्यूड डेड बॉडी, अंदर से बंद था गेट

भागलपुर में तिलकामांझी थाने से 10 कदम दूर ऑफिस के अंदर बिल्डर की न्यूड बॉडी मिली है। 48 साल के बजरंगी नीलकंठ नगर हवाई हड्‌डे के पास रहते थे। देर रात पत्नी ने फोन किया तो बजरंगी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पत्नी ऑफिस पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज दी, पर गेट नहीं खुला। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर ऑफिस में घुसी। कमरे में बजरंगी की लाश पड़ी थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पूरी खबर पढ़ें

6. विधवा से 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार

नालंदा में 35 साल की विधवा महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे मोबाइल रिचार्ज और दवा दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ ले गया था। वहां उसके 2 दोस्त पहले से मौजूद थे, तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। दरिंदगी के बाद सभी उसे वहीं अर्धनग्न हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसी हालत में मदद से लिए भटकती रही। एक युवक ने 112 पर कॉल कर के मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें

7. वेतन आयोग के अवर सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। बुधवार सुबह निगरानी विभाग की टीम ने वेतन आयोग के अवर सचिव आमोद मिश्रा को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर पटना के पास स्थित वेतन आयोग कार्यालय में की गई। निगरानी विभाग की टीम ने कार्यालय में ही जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा लिया। पूरी खबर पढ़ें

8. चार जिलों मे बारिश, उफान पर कोसी-बागमती नदी

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज बिहार के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। वहीं, नेपाल में भारी बारिश की वजह से कोसी और बागमती मदी उफान पर है। खगड़िया में कटाव का खतरा बढ़ता जा रहा है। मुजफ्फरपुर में बागमती के उफान पर आने से निचले इलाकों में डूब का खतरा बन गया है। पूरी खबर पढ़ें

9. प्रेमी-प्रेमिका का सिर मुंडवाया, पूरे गांव में घुमाया

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका दोनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। यह घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवापूर्वी गांव की है। जानकारी के अनुसार, पंचरुखा पूर्वी पंचायत के पकड़िया टोला का निवासी युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। पूरी खबर पढ़ें

10. बिहार के सभी जिलों में कल मौसम रहेगा सामान्य

बिहार के सभी जिलों में कल यानी शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतर जिलों में सुबह से ही धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top