Newswahni

भारत मंथन विकसित भारत में संत समाज का क्या योगदान होना चाहिए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने दिया ये जवाब…



Manthan Summit 2026: रिपब्लिक भारत के ‘मंथन समिट 2026’ का शानदार आगाज हो चुका है। राष्ट्र निर्माण की राह थीम वाले रिपब्लिक भारत के खास कार्यक्रम में जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज पहुंचे। उन्होंने विकसित भारत में संत समाज की भूमिका पर आपने महत्वपूर्ण विचार रखे।

समिट सुबह 10 बजे शुरू हुआ, रिपब्लिक भारत के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। राजनीति, मनोरंजन और आध्यात्मिक जगत की हस्तियां इसमें शामिल हो रही हैं। दर्शकों में भारी उत्साह है।

जगद्गुरु सतीशाचार्य जी ने रखे अपने विचार

समिट में जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया जब उन्होंने संत समाज के योगदान को लेकर अपने विचार सामने रखें। उन्होंने कहा विकसित भारत का मतलब सिर्फ आर्थिक तरक्की नहीं है। आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव, नैतिक शिक्षा और आत्मनिर्भर समाज का समन्वय भी जरूरी है। संत समाज को मूल्यों की पुनर्स्थापना, शिक्षा और परिवार मजबूती के लिए काम करना चाहिए।

जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने कुटुंब प्रबंधन अभियान, निःशुल्क शिक्षा, गौसंवर्धन और युवा जागरण जैसे अपने प्रयासों का भी जिक्र किया। ये राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को आध्यात्मिक आधार देने वाला योगदान है।

कहां-कहां देख सकते हैं सीधा प्रसारण?

इस कार्यक्रम में कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। दर्शक इसे अपने फोन और टेलीविजन पर देख सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी समिट की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए जुड़ सकते हैं।

इस कार्यक्रम में कौन-कौन से खास मेहमान अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे चलिए बताते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top