Newswahni

Purnia Line Bazar Power Supply Update



पूर्णिया जिले के लाइन बाजार स्थित मेडिकल हब में 100 किलोवाट की जगह अब 200 किलोवाट का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस कदम से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, जिससे डॉक्टरों और मरीजों को पुरानी समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

.

बिजली विभाग ने यह नया ट्रांसफार्मर मंगलवार देर रात स्थापित किया, ताकि यातायात बाधित न हो। यह निर्णय क्षेत्र की बढ़ती बिजली आवश्यकता और पुराने ट्रांसफार्मर की लगातार खराबी को देखते हुए लिया गया है।

नए ट्रांसफार्मर के लगने से स्थानीय डॉक्टरों में खुशी का माहौल है। डॉ. वी.एन. परिसर के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुमार पप्पू ने बताया कि पुराना ट्रांसफार्मर अक्सर खराब हो जाता था, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी होती थी। उन्होंने बिजली विभाग का धन्यवाद किया कि उन्होंने ट्रांसफार्मर की आवश्यकता को समझते हुए अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगवाया।

लाइन बाजार के विद्युत कनीय अभियंता मक्खन पासवान ने जानकारी दी कि मंगलवार शाम 6 बजे उन्हें शिकायत मिली थी कि पुराना ट्रांसफार्मर अक्सर खराब रहता है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बिजली की बढ़ती मांग और ट्रांसफार्मर की आवश्यकता को देखते हुए विभाग ने 200 किलोवाट का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top