Newswahni

Purnea GMCH Girls Hostel Indecent Act


पूर्णिया GMCH के गर्ल्स हॉस्टल के बाहर अश्लील हरकत करते एक युवक को गार्ड और अस्पताल कर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसकी पहचान विकास कुमार वर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

.

पूछताछ के दौरान युवक ने दावा किया कि इसी साल 14 जनवरी को गर्ल्स हॉस्टल के बाहर हुई अश्लील हरकत की घटना में भी वह शामिल था। उसने बताया कि उस समय भी वह हॉस्टल के बाहर पहुंचा था और घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। मेरी करतूत से गार्ड फंस गया था। हालांकि उसके इस दावे की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पकड़े जाने के बाद पैर पकड़कर माफी मांगते दिखा युवक।

पकड़े जाने के बाद पैर पकड़कर माफी मांगते दिखा युवक।

सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल

14 जनवरी की रात गर्ल्स हॉस्टल की एक छात्रा ने किसी व्यक्ति को अश्लील हरकत करते हुए देखा था। छात्रा ने उसका वीडियो भी बनाया था, जिसके बाद मेडिकल छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया था। घटना को लेकर कॉलेज परिसर में काफी हंगामा हुआ था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।

करीब पांच महीने बाद एक बार फिर गर्ल्स हॉस्टल के बाहर अश्लील हरकत करते युवक के पकड़े जाने से मामला चर्चा में आ गया है। युवक के दावे के बाद जनवरी की घटना को लेकर भी नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक का बयान कितना सही है और उसका पिछली घटना से वास्तव में कोई संबंध था या नहीं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

अलर्ट मोड में पुलिस

वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। GMCH परिसर में घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top