Newswahni

साल की बच्ची से साल के दरिंदे ने किया रेप फिर पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या लोगों का फूटा गुस्सा पुणे में…



Pune Rape Case: पुणे जिले के भोर तालुका स्थित नसरापुर गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरी मानवता को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से पत्थर से उसका सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और ग्रामीण आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।

छुट्टियों में नानी के घर आई थी मासूम

जानकारी के अनुसार, मृतका पुणे शहर की रहने वाली थी और गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए अपने नाना-नानी के घर नसरापुर आई हुई थी। शनिवार को जब वह आंगन में खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय आरोपी भीमराव कांबले ने उसे खाने का लालच दिया। वह मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर के सामने स्थित एक पशुशाला (तबेले) में ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ हैवानियत की और पकड़े जाने के डर से पत्थर मारकर उसकी जान ले ली। साक्ष्य छुपाने के लिए उसने मासूम के शव को तबेले में गोबर के ढेर के नीचे दबा दिया।

CCTV से हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद तबेले में गोबर के नीचे से बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुणे ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब आसपास के CCTV कैमरों की जांच की, तो उसमें आरोपी बच्ची को तबेले की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भीमराव कांबले को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या और POCSO एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीरियल रेपिस्ट निकला 65 वर्षीय आरोपी 

हालांकि पुलिस की पकड़ में आने के बाद जब आरोपी की क्राइम हिस्ट्री खंगाली गई तो और चौंकाने वाले खुलासे हुए। 65 साल का यह दरिंदा सीरियल रेपिस्ट निकला। 4 साल की मासूम बच्ची से पहले इसने सगी भतीजी और एक बुजुर्ग महिला के साथ भी दरिंदगी की थी। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी एक आदतन अपराधी है और पहले भी दो बार जेल जा चुका है। उस पर पहले एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार का मामला भी दर्ज है। 

हाईवे जाम और ग्रामीणों का प्रदर्शन 

इस जघन्य हत्याकांड के बाद नसरापुर और आसपास के गांवों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण इतने गुस्से में थे कि उन्होंने आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि 15 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। 

CM फडणवीस ने कहा, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए घोषणा की है कि इस केस की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपी को जल्द से जल्द मौत की सजा मिले। फिलहाल, गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

ये भी पढ़ें:  TCS Nashik Conversion Case: नासिक धर्मांतरण मामले में निदा खान को झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका, फरार चल रही है ‘लेडी कैप्टन’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top