Newswahni

छात्र संघ अध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली बुलाया को पूरे बिहार में फैलाने के निर्देश विनोद जाखड़ बोले चुनाव में किए वादे…




पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में नवनिर्वाचित NSUI के अध्यक्ष शांतनु शेखर को NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने दिल्ली बुलाया था। उन्होंने शांतनु को सम्मानित किया और संविधान की एक कॉपी भी दी। इस दौरान उन्होंने शांतनु को छात्रों के हित में काम करने के निर्देश दिए। जो भी वादे चुनाव के दौरान किए गए हैं, उसे पूरा करने को कहा। उन्होंने सबको साथ लेकर चलने की बात कही है, ताकि बिहार में एनएसयूआई छात्र संगठन और मजबूत हो। इस दौरान महासचिव खुशी कुमारी और अन्य प्रत्याशी भी मौजूद रहे। शिक्षा और युवाओं के मुद्दों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे- विनोद जाखड़ विनोद जाखड़ ने कहा कि, ‘पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने साफ संदेश दिया है कि शिक्षा और युवाओं के मुद्दों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।’ NSUI को पूरे बिहार में फैलाने का निर्देश दिया शांतनु ने कहा कि, जिस दिन विनोद जाखड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, उसी दिन मैं पटना यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ था। उन्होंने हमें समझाया कि हमारे पास एक बड़ा अपॉर्चुनिटी है। हमें लोगों की हित के लिए काम करना है। इस मुलाकात को लेकर शांतनु शेखर ने बताया कि, शांतनु शेखर ने 1496 वोटों से छात्र JDU के उम्मीदवार को हराया NSUI के शांतनु शेखर ने अध्यक्ष पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी छात्र जदयू के प्रिंस कुमार को 1496 वोटों से हराया। शांतनु को 2896, जबकि प्रिंस कुमार 1400 वोट मिले। महासचिव पद पर एनएसयूआई की खुशी कुमारी को जीत हासिल हुई। खुशी को 2164 वोट हासिल हुए। दूसरे स्थान पर छात्र राजद के प्रत्यूष राज को 1611 वोटों से संतोष करना पड़ा। खुशी ने 553 मतों से जीत दर्ज की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top