Newswahni

पीएम मोदी ने दिल्ली आग की घटना पर जताया शोक मृतक के परिजनों को लाख सहायता राशि देने का ऐलान…



राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में आज, 3 जून को एक दर्दनाक घटना में 21 लोगों की जान चली गई। सुबह-सुबह मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट कम होटल में आग लग गई। आग पहले होटल के बेसमेंट में स्थित रेस्टोरेंट में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया।

इस अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में झुलसे लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  पुलिस ने बताया कि आग में जान गंवाने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं। हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है और सहायता राशि का ऐलान किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, LG समेत विपक्ष के भी कई नेताओं ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

PM मोदी ने अग्निकांड पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

CM रेखा गुप्ता ने घटना पर क्या कहा?

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट कर घटना पर शोक जताते हुए कहा, “मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और हौसला मिलने की प्रार्थना करती हूं।

कई लोगों को सुरक्षित बचाया गया

सीएम गुप्ता ने आगे बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सर्विस और दूसरी इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और उन्होंने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए। उनकी तेजी से की गई कार्रवाई की वजह से प्रभावित जगह से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।”

घटना की जांच के आदेश

“दिल्ली सरकार हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को हर ज़रूरी मेडिकल मदद और सहायता दी जा रही है। दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम इस घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”

दिल्ली के LG ने घटना पर क्या कहा?

दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने अग्निकांड पर कहा, “मालवीय नगर के हौज रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं, और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में सभी के साथ शामिल हूं। पुलिस, सिविल और अग्निशमन बचाव दल इस समय घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अधिकारियों से बात की गई है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस दुखद घटना में तत्काल चिकित्सा सहायता, राहत और गहन जांच सुनिश्चित करें।”

यह भी पढ़ें: Delhi Fire: कई विदेशी लोगों ने कूद कर बचाई जान, खौफनाक मंजर- VIDEO



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top