Newswahni

इस दिन आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की वीं किस्त जानें कैसे चेक करें स्टेटस



PM Kisan 23rd Installment Date: देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 23वीं किस्त की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही देश के करीब 10 करोड़ किसानों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।

पीएम किसान सम्मान निधि के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी 20 जून को पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

पहली बार पश्चिम बंगाल की धरती से जारी होगी किस्त

इस बार की किस्त कई मायनों में बेहद खास होने जा रही है, क्योंकि पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल की धरती से ही देश भर के किसानों को यह तोहफा देंगे।

बता दें, पीएम मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में DBT के माध्यम से सीधे पैसे भेजेंगे।

इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से जारी की गई थी, जिसमें देश के 9 करोड़ 46 लाख से अधिक किसानों (जिसमें पश्चिम बंगाल के 44 लाख 72 हजार किसान शामिल थे) को लाभ मिला था।

क्या आपके खाते में भी आएंगे ₹2000? 

अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के यह राशि आपके खाते में आए, तो सरकार के इन दो नियमों पर तुरंत अमल करें:

1. जिन किसानों ने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं कराया है, उनके खाते में 23वीं किस्त के ₹2000 ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे।

2. केंद्र सरकार ने साफ किया है कि बिना फार्मर ID के इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

हालांकि, फार्मर आईडी बनवाने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है, इसलिए इस किस्त में उन किसानों को राहत मिल सकती है जिनकी ID अभी प्रक्रिया में है। फिर भी सुरक्षा के लिहाज से इसे जल्द ही बनवा लेना समझदारी होगी।

ऐसे ऑनलाइन चेक करें अपना स्टेटस 

आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए यह पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं?

  • सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दाईं ओर दिए गए ‘Know Your Status’ के टैब पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे भरकर सबमिट करें। 
  • आपके सामने आपके खाते की पूरी जानकारी खुल जाएगी।

गांव की पूरी लिस्ट देखने का तरीका

वहीं, यदि आप अपने साथ-साथ अपने पूरे गांव के लाभार्थियों के नाम देखना चाहते हैं, तो पोर्टल पर ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन कर पूरी लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:  PM मोदी को देख खड़े हुए ट्रंप, हाथों-में हाथ और थपथपाया कंधा… G-7 में हुई मुलाकात तो 2 दिग्गज नेताओं की दिखी गजब की बॉन्डिंग, VIDEO
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top