Newswahni

Patna Zoo Gets White Tigers, Sangai Deer & Gaur


पटना जू में अगले सप्ताह से लोग व्हाइट टाइगर का दीदार कर सकते हैं। दिल्ली जू से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आए व्हाइट टाइगर को डिस्प्ले किया जाएगा। इसके अलावा 6 संघाई हिरण, 4 वाइट ब्लैकबक, 4 रोजी पेलिकन, 4 पेंटेड स्टॉर्क, 2 ग्रीन इगुआना और 2 सिल्व

.

दिल्ली जू से आए संघाई हिरणों में दो नर और चार मादा हैं, जबकि वाइट ब्लैकबक में दो नर और दो मादा हैं। इसके अलावा 25 जुलाई तक कर्नाटक के शिवमोगा जू से दो नर गौर लाए जाएंगे। सेंट्रल जू अथॉरिटी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

अभी पटना जू में सिर्फ़ 2 मादा गौर हैं। 2 नर गौर लाने से पटना जू में गौर की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। शिवमोगा जू को देश की पहली विशेष ‘गौर सफारी’ के रूप में विकसित की गई है। इसके तहत मैसूरू चिड़ियाघर से लाए गए भारतीय गौर रखे जाते हैं।

सफेद टाइगर।

सफेद टाइगर।

इगुआना के लिए बन रहा एक कांच का बाड़ा

वहीं, रोहतक जू से दो ग्रीन इगुआना और दो सिल्वर फिजेंट लाए गए हैं। वाइट ब्लैकबक और ग्रीन इगुआना भी दर्शकों के लिए आकर्षण साबित होंगे। खासकर ग्रीन इगुआना को पहली बार पटना जू में देखा जा सकेगा। इसके लिए विशेष बाड़ा तैयार किया गया है।

इसके अलावा, रेप्टाईल घर में इगुआना के लिए एक कांच का बाड़ा (20×30 फीट) तैयार किया गया है। इगुआना फल, सब्जियां, पत्ते और कीड़े खाते हैं। उन्हें प्राकृतिक वातावरण की आवश्यकता होती है। इसके लिए उनके बाड़े में मजबूत टहनी, एक फाउंटेन और आसपास कुछ पत्थर और पत्ते भी लगाए गए हैं, जो नैचुरल लुक दे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top