Newswahni

Patna Woman Murder | Lover Stabbed Daughter, Sent to PMCH


पटना के जक्कनपुर इलाके के बंगाली कॉलोनी में शादीशुदा महिला की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान संतोष कुमार की पत्नी मुन्नी देवी (35 वर्ष) के तौर पर हुई है।

.

इस चाकूबाजी की घटना में मृतका की नाबालिग बेटी भी घायल हो गई है, जिसे हाथ और बाजू में चोट लगा है। फिलहाल, बच्ची का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पहले देखिए घटना के बाद की तस्वीर…

घायल बेटी को बेहतर इलाज के लिए PMCH लाया गया।

घायल बेटी को बेहतर इलाज के लिए PMCH लाया गया।

घटना के बाद पुलिस की टीम बेटी से पूछताछ करने अस्पताल पहुंची।

घटना के बाद पुलिस की टीम बेटी से पूछताछ करने अस्पताल पहुंची।

12 से अधिक बार किया वार, मुझे भी चाकू मारा- बेटी

बच्ची ने पुलिस को बताया है कि, मैं घर पर मां के साथ मौजूद थी। लगभग 4 बजे के करीब राजा नाम का शख्स आया और चाकू मारना शुरू कर दिया। कम से कम 12 बार से अधिक वार किया।

मैं बीच बचाव करने आई तो मुझे भी चाकू मार दिया। मैं शोर मचाने लगी। आस पास के लोग दौड़कर मेरे घर की ओर आने लगे तब तक राजा तेजी से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

पड़ोस के लड़कों ने अस्पताल में कराया एडमिट

पड़ोस के लड़के शैलेश कुमार ने बताया कि, कॉल करके मुझे पड़ोसी ने बुलाया। उसके बाद हम लोग गोद में उठाकर बाइक से अस्पताल लाये थे। यहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।

मृतका के भाई ने बताया कि, ‘भांजी को भी चाकू लगा है। मेरी बहन का किसी से कोई विवाद नहीं था। अचानक राजा आया और मेरी बहन को चाकू मार दिया।’

एक तरफा प्यार में चाकू गोदने की आशंका

राजा अक्सर मृतका के घर पर आया जाया करता था। पिछले 1 सप्ताह से बच्चों ने उसे घर पर नहीं आने दिया था। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी। आज अचानक चाकू लेकर घर पर पहुंच गया और सीधे हमला कर दिया।

आशंका है कि एक तरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया गया है। महिला का पति बाहर रहता है और महिला पास में ही ठेले पर नाश्ते की दुकान चलाती थी।

क्या कहती है पुलिस

एसडीपीओ 2 रंजन कुमार ने बताया कि, ‘अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से रेड की जा रही है।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top