Newswahni

Patna Property Tax Self Assessment


घर बैठे लोग अब अपने टैक्स असेसमेंट के लिए अफसर को घर बुला सकेंगे। पटना नगर निगम ने कार्यपालक पदाधिकारी और राजस्व पदाधिकारी का नंबर सार्वजनिक किया है। अगर समझ नहीं आए तो फोन पर भी सुझाव ले सकेंगे।

.

यदि किसी संपत्ति का अभी तक कर निर्धारण या पुनर्निर्धारण नहीं हुआ है, अथवा संपत्ति कर बकाया है, तो संपत्ति के मालिक ऑनलाइन माध्यम से पटना नगर निगम की वेबसाइट के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 1 अक्टूबर के बाद प्रॉपर्टी टैक्स पर प्रति माह 1.5 % की पेनल्टी लगेगी।

अब 10 स्टेप में जानिये की आप कैसे खुद अपनी प्रॉपर्टी का सेल्फ असेसमेंट कर सकते हैं।

ऐसे करें अपने संपत्ति का सेल्फ असेसमेंट

  1. पटना नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।
  2. मेन मेन्यू में “Self Assessment” (स्व-मूल्यांकन) विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना मोबाइल नंबर भरे। उसके बाद मोबाइल नंबर पर आए OTP डालकर नंबर को वेरीफाई करें।
  4. इसके बाद एक विंडो खुलेगा, जिसमें आप अपनी संपत्ति का सही डिटेल भरें।
  5. फिर अपने संपत्ति का पूरा पता, पिन कोड और ई-मेल भरें।
  6. इसके बाद संपत्तिधारक की पूरी जानकारी भरें, जिसमें उनका स्वामित्व का प्रकार, संपत्तिधारक का नाम और बिजली कनेक्शन का CA नंबर दर्ज करें।
  7. फिर आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा। इसमें स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, बिजली बिल और GPS लोकेशन के साथ भवन/खाली जमीन की तस्वीर देनी होगी।
  8. इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
  9. आपको तुरंत अपना SAS (Self Assessment Number) नंबर मिल जाएगा।
  10. आप अपने SAS नंबर के माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करके डिजिटल रसीद प्राप्त कर लें।

संपत्ति से संबंधित डिटेल में इन जानकारी को भरना होगा

1. Year of Assessment (कर निर्धारण का वित्तीय वर्ष)

जिस वित्तीय वर्ष के लिए संपत्ति का कर निर्धारण किया जा रहा है, उसे चुनें।

2. अंचल और वार्ड

अपनी संपत्ति से संबंधित अंचल एवं वार्ड का चयन करें।

3. Property Type (संपत्ति का प्रकार)

दिए गए विकल्पों में से अपनी संपत्ति का प्रकार चुनेंः

  • Flat – फ्लैट
  • Land + Building – जमीन एवं भवन
  • Vacant Land – खाली जमीन

4. Road on which Property is Located

ड्रॉप-डाउन मेन्यू में उपलब्ध विकल्पों में से उस सड़क का नाम चुनें, जिस पर आपकी संपत्ति स्थित है।

5. Acquisition Date

संपत्ति के अधिग्रहण / खरीद की तिथि दर्ज करें।

6. वर्षाजल संचयन की जानकारी दें

यदि आपकी संपत्ति में वर्षाजल संचयन (Rainwater Harvesting) की व्यवस्था है, तो इसकी जानकारी दर्ज करें।

7. जल कनेक्शन से संबंधित जानकारी भरें

अपनी संपत्ति के जल कनेक्शन की स्थिति के अनुसार उचित विकल्प चुनेंः

  • सरकारी जल कनेक्शन
  • लागू नहीं
  • अपना जल कनेक्शन है, लेकिन 400 गज के भीतर सरकारी जल कनेक्शन उपलब्ध है
  • अपना जल कनेक्शन है और 400 गज के भीतर सरकारी जल कनेक्शन उपलब्ध नहीं है

8. जल कर का प्रकार चुनें

जल कर की निर्धारित राशिः

  • सरकारी जलापूर्ति कनेक्शन: ₹1,214
  • अपना बोरिंग/जल स्रोत: ₹500
  • सरकारी जलापूर्ति एवं अपना बोरिंग दोनों: ₹1,714

कार्यपालक पदाधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों के फोन नंबर-

अजीमाबाद अंचल

  • कार्यपालक पदाधिकारी – श्रेया कश्यप: 9031669435
  • राजस्व पदाधिकारी – उज्ज्वल तिवारी: 9650594178

बांकीपुर अंचल

  • कार्यपालक पदाधिकारी – गंगाकांत ठाकुर: 9031669437
  • राजस्व पदाधिकारी – राजेश कुमार: 9308243073

कंकड़बाग अंचल

  • कार्यपालक पदाधिकारी – संजीत कुमार: 9031669438
  • राजस्व पदाधिकारी – शुभम कुमार: 9031668907

नूतन राजधानी अंचल

  • कार्यपालक पदाधिकारी – अजित कुमार शर्मा: 9031669439
  • राजस्व पदाधिकारी – विश्व मोहन प्रसाद: 9431063067

पाटलिपुत्र अंचल

  • कार्यपालक पदाधिकारी – पुण्या तरू: 9031669440
  • राजस्व पदाधिकारी – नवीन कुमार: 9334789621

पटना सिटी अंचल

  • कार्यपालक पदाधिकारी – आशुतोष कुमार: 9031669442
  • राजस्व पदाधिकारी – रिजवान अंसारी: 9264447438



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top