Newswahni

Patna Hostel NEET Student Suicide


पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार को राधे कृष्णा हॉस्टल में उसकी बॉडी फंदे से लटकी मिली। मृतका समस्तीपुर की रहने वाली श्रुति कुमारी (17) है। वह 2024 से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

.

हॉस्टल की ऑनर आभा सिंह ने बताया कि सोमवार रात खा-पीकर सो गई थी। उसने अपने दोस्त को रोते हुए परेशानी बताई थी। दोस्त ने उससे कहा था- ‘कुछ गलत मत करना। अपने माता पिता के पास चली जाओ।’

आभा सिंह के मुताबिक, श्रुति ने अपने दोस्त से कहा था- ‘मुझसे मेरे माता-पिता भी बात नहीं करते हैं।’ ऑनर ने बताया, यहां रहकर NEET की तैयारी करती थी। कोर्स समाप्त होने के बाद अपने गांव चली गई थी।

10 दिन पहले लौटी थी। बहुत शांत स्वभाव की थी।’ वहीं, श्रुति के रिश्तेदार ने बताया कि कोई लड़का है, जो उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी रोड नंबर 2 A/26 की है।

एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

किसी से बात करने के बाद रो रही थी

बगल के कमरे में रहने वाली छात्रा अंशु ने बताया, “श्रुति सुबह से दिखाई नहीं दे रही थी। जब उन्होंने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा धक्का देने पर खुल गया। अंदर श्रुति फंदे से लटकी हुई मिली।”

अंशु के अनुसार, रात में श्रुति फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी। बातचीत के बाद वह रोते हुए मेरे पास आई थी। वह काफी परेशान लग रही थी। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार रो रही थी।”

कोई लड़का परेशान कर रहा था

रिश्तेदार अमरेंद्र कुमार कर्ण ने बताया, “मैं पहली बार इस हॉस्टल में आया हूं। सुबह एक मीटिंग में था। इसी दौरान मेरी पत्नी के मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे। मैंने कॉल रिसीव किया, तब इस घटना की जानकारी मिली।”

उन्होंने बताया कि छात्रा की मां शिक्षिका हैं, जबकि पिता किसान हैं। छात्रा हाल ही में अपने घर से हॉस्टल लौटी थी। अमरेंद्र कुमार कर्ण के अनुसार, यहां आने के बाद पता चला कि कोई लड़का उसे लगातार परेशान कर रहा था।”

हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना की जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। फिलहाल स्थानीय थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।

खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top