Newswahni

कौन हैं कश्मीरी मॉडल कायनात धर जो बनेंगी दिवंगत अजित पवार के घर की बहू पुणे में पार्थ के साथ लेंगी सात फेरे…



महाराष्ट्र का पवार परिवार एक बार फिर जश्न के माहौल में डूबने के लिए तैयार है। दिवंगत पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बड़े बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कश्मीर की रहने वाली खूबसूरत मॉडल और बिजनेसवुमन कायनात धर को अपने घर की बहू के रूप में चुना है। पार्थ और कायनात आगामी 29 जुलाई को शादी रचाएंगे। यह ग्रैंड वेडिंग पुणे के एक खूबसूरत फार्महाउस में आयोजित होने की खबर है।

रोहित पवार ने एक्स पर साझा किया भावुक संदेश

पार्थ पवार और कायनात धर की सगाई की खुशखबरी उनके भाई रोहित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए दी। उन्होंने लिखा कि ‘प्यार के रेशमी बंधन में बंधकर जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे मेरे प्यारे भाई पार्थ और कायनात, आप दोनों को सगाई की बहुत-बहुत बधाई! ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों का सफर खुशियों से भरा रहे।’

लंबे समय से चल रही थीं अफेयर की चर्चाएं

पार्थ और कायनात के रिश्ते को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था। कुछ समय पहले दोनों उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में एक साथ दर्शन करने पहुंचे थे। सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के विवाह समारोह में भी कायनात, पार्थ के साथ नजर आई थीं। 
सूत्रों के मुताबिक, दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों परिवारों की सहमती से यह रिश्ता शादी में बदलने जा रहा है।

कायनात धर जम्मू-कश्मीर के एक प्रतिष्ठित कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई है और वह फिलहाल दिल्ली व मुंबई में सक्रिय रहती हैं। कायनात एक सफल मॉडल होने के साथ-साथ एक बेहतरीन बिजनेसवुमन भी हैं। उन्होंने कई बड़े इंटरनेशनल और नेशनल ब्रांड्स के साथ काम किया है।

पवार परिवार में पिछले कुछ समय से खुशियों का सिलसिला जारी है। पिछले साल सुनेत्रा पवार के छोटे बेटे जय पवार की शादी ऋतुजा पाटिल से हुई थी। वहीं, भतीजे युगेंद्र पवार भी तनिष्का कुलकर्णी संग परिणय सूत्र में बंधे थे। हाल ही में सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी के बाद अब पार्थ पवार की शादी से पवार हाउस में एक बार फिर ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top