Newswahni

अप्रैल से बदल जाएंगे पैन कार्ड के नियम अब सिर्फ आधार से नहीं बनेगा काम ये डॉक्यूमेंट्स भी जरूरी…


PAN Card New Rules 2026

PAN Card New Rules 2026 | Image:
ANI

PAN Card New Rules 2026: पैन (PAN) कार्ड धारकों और नए आवेदकों के लिए एक बड़ी खबर है। सरकार और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। अब तक जो काम सिर्फ आधार कार्ड के जरिए हो जाता था, उसके लिए अब आपको एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। यदि आप भी नया पैन कार्ड बनवाने या पुराने में सुधार कराने की सोच रहे हैं, तो इन बदलावों को ध्यान से समझ लें।

जन्म तिथि के लिए अब आधार काफी नहीं

सबसे बड़ा बदलाव ‘प्रूफ ऑफ बर्थ’ को लेकर है। 31 मार्च 2026 तक आधार कार्ड को जन्म तिथि के प्रमाण के तौर पर स्वीकार किया जाता था, लेकिन 1 अप्रैल से यह सुविधा खत्म हो जाएगी। अब आपको पैन आवेदन के साथ इनमें से कोई एक दस्तावेज देना अनिवार्य होगा:
जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)

हाईस्कूल (10वीं) की मार्कशीट

वोटर आईडी कार्ड (Voter ID)

पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस

मजिस्ट्रेट द्वारा जारी शपथ पत्र (Affidavit)

पैन कार्ड और आधार कार्ड में एक नाम 

नए नियमों के तहत, आपके पैन कार्ड पर वही नाम छपेगा जो आपके आधार कार्ड में दर्ज है। यदि आपके आधार और अन्य दस्तावेजों के नाम में स्पेलिंग की गलती है, तो केवल आधार वाले नाम को ही अंतिम माना जाएगा।

वहीं, 1 अप्रैल 2026 से पुराने आवेदन फॉर्म (49A/49AA) अमान्य हो जाएंगे। आयकर विभाग नए और अपडेटेड फॉर्म जारी करेगा, जिन्हें भरना अनिवार्य होगा।

लेनदेन की सीमाओं में बदलाव (New Transaction Limits)

आयकर विभाग ने पैन कार्ड के उपयोग से जुड़ी अनिवार्य सीमाओं (Limits) में भी संशोधन का प्रस्ताव दिया है, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिलेगी। इसके तहत संपत्ति खरीदने या बेचने पर PAN कार्ड का उल्लेख करना अनिवार्य होने की सीमा अब 10 लाख रु से बढ़ाकर 20 लाख रु कर दी गई है। इसी तरह, वाहन खरीदने के लिए, PAN कार्ड की जरूरत तभी पड़ेगी जब लेन-देन का मूल्य 5 लाख रु से ज्यादा हो। होटलों में किए जाने वाले खर्च से जुड़े नियमों में भी संशोधन किया गया है; पहले 50,000 रु से ज्यादा के खर्च के लिए PAN कार्ड जरूरी था, लेकिन अब इस सीमा को बढ़ाकर 1 लाख रु कर दिया गया है।

31 मार्च से पहले निपटाना होगा काम

अगर आप अतिरिक्त दस्तावेजों की भागदौड़ से बचना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना सबसे सरल विकल्प है। इसके बाद न केवल प्रक्रिया जटिल होगी, बल्कि आपको नए नियमों के अनुसार अपनी केवाईसी (KYC) दोबारा अपडेट करनी पड़ सकती है।

आवेदन की नई प्रक्रिया 

  • आयकर विभाग की नई वेबसाइट या NSDL/UTIITSL पोर्टल पर जाएं।
  • 1 अप्रैल से उपलब्ध होने वाले नए आवेदन फॉर्म का चयन करें।
  • आधार के साथ ऊपर बताए गए ‘जन्म प्रमाण पत्र’ के विकल्पों में से एक अपलोड करें।
  • डिजिटल हस्ताक्षर (e-Sign) के जरिए प्रक्रिया पूरी करें और शुल्क का भुगतान करें।

ये भी पढ़ें:  CPI(M) ने फोड़ा लेटर ‘बम’, चुनाव आयोग के डॉक्यूमेंट पर BJP की मुहर का किया दावा, केरल CEO ऑफिस ने सफाई में बताई सच्चाई



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top