Newswahni

NTPC Barauni Girl Empowerment Mission Concludes; Kids Perform


कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (NTPC) बरौनी की ओर से सामुदायिक विकास योजना के तहत संचालित गर्ल एम्पावरमेंट मिशन (GEM) का समापन हो गया। समापन समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और अभिभावकों सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थिति थे।

.

बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य, गीत, नाटक और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिविर के दौरान प्राप्त ज्ञान-कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

मौके पर परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि GEM एनटीपीसी की एक अभिनव पहल है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण और सामाजिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा जीवनोपयोगी कौशलों से सशक्त बनाना है। प्रतिभागी बालिकाएं भविष्य में उच्च मुकाम हासिल कर अपने सपनों को साकार करेंगी। ये सब समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बनेंगी।

प्रतिभागी छात्राएं।

प्रतिभागी छात्राएं।

बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना उद्धेश्य

तीन सप्ताह तक चले इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शैक्षणिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कंप्यूटर शिक्षा, योग, खेलकूद, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना और उन्हें अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना रहा। इस साल के GEM 2026 कार्यक्रम में मध्य विद्यालय बीहट, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कसहा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकबल्ली की 25 बालिकाओं ने भाग लिया है।

बच्ची को सम्मानित करते परियोजना प्रमुख।

बच्ची को सम्मानित करते परियोजना प्रमुख।

अभिभावकों ने की सराहना

उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास तथा अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना की।

प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। अभिभावकों ने बालिकाओं के व्यक्तित्व में आए सकारात्मक परिवर्तन और उन्हें मिले नए अनुभवों के लिए एनटीपीसी के प्रति आभार जताया। गर्ल एम्पावरमेंट मिशन NTPC की सामाजिक पहल है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top