Newswahni

की घनघोर लापरवाही अब्दुल्लाह मांगा था नागपुर वर्धा सेंटर एजेंसी ने अलॉट कर दिया अबूधाबी परीक्षा के ठीक एक दिन पहले टेंशन में…



NEET का री-एग्जाम कल 21 जून को होने जा रहा है, लेकिन NTA की एक और गड़बड़ी ने छात्रों का भरोसा तोड़ दिया है। नागपुर के 18 साल के अब्दुल्लाह मोहम्मद नाम के छात्र को हॉल टिकट पर अबूधाबी (UAE) का परीक्षा केंद्र मिल गया। छात्र ने आवेदन में नागपुर, वर्धा और भंडारा जैसे पास के सेंटर चुने थे, लेकिन NTA ने सब अनदेखा कर विदेश भेज दिया।

छात्र का सेंटर अबूधाबी क्यों रखा गया?

अब्दुल्लाह और उनका परिवार परीक्षा केंद्र का एड्रेस देख हैरान और परेशान है। छात्र ने बताया कि, ‘मेरे पास पासपोर्ट भी नहीं है। कल परीक्षा है, 24 घंटे में पासपोर्ट-वीजा कैसे बन जाएगा?’ छात्र ने बताया कि वो भारी मानसिक तनाव का सामना कर रहा है। 

पहले अब्दुल्लाह को नागपुर में ही सेंटर मिला था। लेकिन नया हॉल टिकट देखकर सब हैरान रह गए। NTA विदेशी सेंटर सिर्फ NRI और विदेशी छात्रों को देता है। फिर नागपुर के सामान्य भारतीय छात्र को अबूधाबी क्यों भेजा गया? यह सवाल अब जोरों पर है।  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री  डॉ. अनीस अहमद ने इस मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि NTA ने परीक्षा की धज्जियां उड़ा दी हैं। तुरंत सही एडमिट कार्ड जारी करना चाहिए।

छात्र ने हेल्पलाइन पर शिकायत की, जिसके बाद अधिकारियों ने इसे तकनीकी गलती बताया और आश्वासन दिया कि शनिवार शाम तक नया हॉल टिकट जारी कर नागपुर का सेंटर दे दिया जाएगा। ये घटना NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA की विश्वसनीयता पर फिर सवाल खड़ा कर रही है। 22 लाख से ज्यादा छात्र कल परीक्षा देंगे। ऐसी गलतियों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। NTA को अब सख्ती से अपनी व्यवस्था सुधारनी होगी। फिलहाल NTA ने आज मॉक ड्रिल करने का फैसला भी किया है, ताकि सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top