Newswahni

बृजभूषण की बेटी शालिनी सिंह राजनीति में करेंगी एंट्री नोएडा हिंसा पर योगी सरकार को घेरा जानिए क्या कहा…



Noida Workers Protest: नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। इस बीच अब पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने ही सरकार पर सवाल उठा दिए हैं। शालिनी ने नोएडा में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को इंटेलिजेंस की फेलियर बताया। उन्होंने कहा कि हम एक हाईटेक शहर में रह रहे हैं, ये किस तरह की व्यवस्था है?

शालिनी सिंह नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। वो पिछले कुछ दिनों से राजनीति में एंट्री को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके नोएडा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उनके एक भाई BJP सांसद और दूसरे विधायक हैं।

आंदोलन इतना उग्र कैसे हो गया?- शालिनी का सवाल

इस बीच, अब शालिनी सिंह नोएडा प्रोटेस्ट को लेकर प्रशासन को घेरकर फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, “नोएडा में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। ये पूरी तरह से हमारे इंटेलिजेंस और पुलिस-प्रशासन की फेलियर दिखाता है। श्रमिक आंदोलन इतना उग्र हो गया, जिसमें आपराधिक तत्व शामिल हो गए जिन्होंने आगजनी-तोड़फोड़ की। पूरे नोएडा में डर का माहौल बन गया।”

उन्होंने पूछा कि ये किस तरह की व्यवस्था में रह रहे हैं हम? हम एक हाईटेक शहर हैं और हम इतने भय में रहेंगे? क्या तैयारी है नोएडा के प्रशासन की ऐसे हालात में स्थिति को संभालने की? हमारे पास कोई टास्क फोर्स नहीं है, हमारे पास कोई अर्धसैनिक बल को बुलाने की व्यवस्था नहीं है।

‘नोएडा को जलाकर क्या मिलेगा?’

शालिनी ने कहा कि श्रमिकों के इस आंदोलन को आपराधिक तत्वों ने हाईजैक कर लिया। उन्होंने इस मामले में बीच का रास्ता निकालने की अपील की और साथ ही यह भी कहा कि श्रमिकों की आवाज को वहां तक पहुंचाया जाए, जहां इसका समाधान मिलेगा। नोएडा को जलाकर क्या मिलेगा?

बृजभूषण भी मजदरों के समर्थन में आए

कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भी मजदूरों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि गांव छोड़कर शहरों में काम करने वाले मजदूरों को जो मजदूरी मिलती है, वो उनके जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है। किराया, भोजन और इलाज जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए यह नाकाफी है। मजदूरों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है और उन्हें सम्मानजनक वेतन नहीं मिल रहा है।

क्या नोएडा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं शालिनी? 

इस दौरान बृजभूषण तो बेटी शालिनी के नोएडा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं की खबरों को पूरी तरह खारिज करते नजर आए। उन्होंने कहा कि यह केवल मीडिया में फैलाई जा रही अफवाहें हैं और ऐसी कोई योजना नहीं है।

शालिनी सिंह के राजनीति में कदम रखने की चर्चाएं तब तेज हो गई हैं, जब उनसे इस पर सवाल हुआ था। शालिनी ने कहा था कि फिलहाल उन्होंने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने इस संभावना को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर परिस्थितियां ऐसी बनी, तो वह चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेंगी।

यह भी पढे़ं: राबड़ी सरकार में 19 की उम्र में बने मंत्री, विरासत में मिली सियासत… कैसा रहा बिहार के नए CM सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर?
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top