जिलाधिकारी ने एग्जाम को लेकर दिशा-निर्देश।
दरभंगा में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट री एग्जाम का आयोजन किया जा कहा है। कुल 8282 स्टूडेंट्स के लिए 16 सेंटर बनाए गए हैं। एग्जाम एक ही पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक
.
केंद्र अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष से निगरानी रखी जा रही है। हर सेंटर पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था है।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाने की पाबंदी
एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, स्टेशनरी सामान या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, स्कैनर, वॉलेट, हैंडबैग, आभूषण, घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ नहीं ले जा सकेंगे। यहां तक कि पानी की बोतल और खाने-पीने की सामग्री ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से एग्जाम को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर सेंटर पर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

100 मीटर दायरे में लागू रहेगी निषेधाज्ञा
री-एग्जाम के मद्देनजर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सोनल कुमार ने सभी 16 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 21 जून को सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, हथियार अथवा विस्फोटक सामग्री लेकर चलने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रोक रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 10 विशेष बसें
परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 10 विशेष पिंक बसों का परिचालन किया जाएगा। ये बसें दिल्ली मोड़ बस पड़ाव एवं दरभंगा रेलवे स्टेशन से विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक चलेगी।
चार बसें आयुक्त कार्यालय मार्ग होते हुए एमएलएसएम कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, केएम कॉलेज, महारानी कल्याणी कॉलेज, एमएल अकादमी, आरएनएम बालिका उच्च विद्यालय एवं एमकेपी विद्यापति उच्च विद्यालय तक जाएगी।
वहीं, पांच बसें जिला स्कूल, सीएम साइंस कॉलेज, एमआरएम विद्यालय, मारवाड़ी उच्च विद्यालय, राज उच्च विद्यालय एवं केंद्रीय विद्यालय एएफएस दरभंगा मार्ग पर संचालित होंगी। इसके अलावा एक विशेष बस रेलवे स्टेशन से मब्बी होते हुए दिल्ली मोड़ तक चलेगी, जिससे दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज केंद्र के परीक्षार्थियों को सुविधा मिलेगी।