Newswahni

शुरू से ही के विरोध में तमिलनाडु पेपर लीक पर विजय का आया पहला रिएक्शन मेडिकल एडमिशन के लिए रखी ये मांग…



तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक और उसके बाद परीक्षा रद्द किए जाने के मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए पहली प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने इसे परीक्षा प्रणाली की संरचनात्मक खामियों का प्रमाण बताते हुए NEET को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की। विजय ने कहा कि तमिलनाडु सरकार शुरुआत से ही NEET के विरोध में थी और आज भी अपने फैसले पर कायम है। उन्होंने 12वीं के अंकों के आधार पर मेडिकल एडमिशन की मांग की है।

NEET-UG 2026 पेपर लीक और उसके बाद परीक्षा रद्द होने पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कहा, “इस परीक्षा के रद्द होने से पूरे देश में लाखों मेडिकल उम्मीदवारों की उम्मीदें टूट गई हैं। यह पहली बार नहीं है जब NEET की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं। 2024 में, प्रश्न पत्र लीक हो गया था और छह राज्यों में FIR दर्ज की गई थीं, जिन्हें बाद में CBI को सौंप दिया गया था।।”

NEET को खत्म करने की मांग करते हुए विजय ने कहा,”दो साल के भीतर ही एक और पेपर लीक की घटना सामने आई है और परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में मौजूद कमियों और ढांचागत खामियों का पुख्ता सबूत है। तमिलनाडु सरकार, NEET की शुरुआत से ही लगातार और सर्वसम्मति से इसका विरोध करती आ रही है। NEET की शुरुआत से ग्रामीण इलाकों, सरकारी स्कूलों, तमिल माध्यम से पढ़ाई करने वाले और सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के छात्रों को भारी नुकसान हुआ है। “

12वीं के अंकों के आधार पर हो मेडिकल एडमिशन-विजय

विजय ने आगे कहा, ‘तमिलनाडु सरकार अपनी उस पुरानी मांग को फिर से दोहराती है कि NEET को खत्म किया जाए और राज्यों को यह अनुमति दी जाए कि वे MBBS, BDS और AYUSH पाठ्यक्रमों में ‘राज्य कोटे’ के तहत सभी सीटें 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर भर सकें।” उन्होंने कहा, नीट एक असमान परीक्षा है, जो मेधावी लेकिन संसाधनहीन छात्रों को मेडिकल शिक्षा से वंचित करती है। अब समय आ गया है कि इसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाए।’

दूसरी ओर NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक के मामले की जांच तेज हो गई है। केस की जांच का जिम्मा CBI को सौंपा गया है। इस मामले में अब तक पांच राज्यों में 9 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और लगभग 45 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। CBI के मुताबिक यह कार्रवाई NEET UG-2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक, धांधली और अवैध गतिविधियों से जुड़े सुराग मिलने के बाद की गई है। अलग-अलग राज्यों में CBI की जांच जारी है और कई संदिग्धों से पूछताछ हो रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top