Newswahni

बिल्ली कर रही थी दूध की रखवाली की एक्सपर्ट टीचर ही निकली बायोलॉजी पेपर लीक की मास्टरमाइंड गिरफ्तार…



NEET Paper Leak Master Mind Manisha Mandhare Arrested: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडारे को सीबीआई ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

मनीषा गुरुनाथ मंडारे पुणे के शिवाजीनगर स्थित मॉर्डन कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में बॉटनी की लेक्चरर हैं। उन्हें नीट-यूजी 2026 के बायोलॉजी पेपर लीक की कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। लंबी पूछताछ के बाद मंडारे को (14 मई) गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पूरे एजुकेशन सिस्टम में हड़कंप मच गया है।

CBI के अनुसार, मनीषा मंडारे को एनटीए ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा प्रक्रिया में बतौर एक्सपर्ट शामिल कर रखा था। ऐसे में एक्सपर्ट पैनल में होने के चलते उनकी बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी। जांच में सामने आया है कि मनीषा कुछ नीट अभ्यर्थियों को अपने पुणे स्थित घर पर स्पेशल कोचिंग क्लास देती थी। इसी क्लास में उन्होंने अभ्यर्थियों को बॉटनी और जूलॉजी के कई सवाल बताए, उन्हें नोट करवाया और किताबों में भी मार्क करवाए।

ऐसे में जब 3 मई 2026 को नीट-यूजी की परीक्षा हुई, तो छात्रों ने देखा कि ज्यादातर सवाल हुबहू मेल खाते थे। जांच एजेंसी के अनुसार, छात्रों को इन स्पेशल कोचिंग क्लासेस देने के बदले मनीषा लाखों रुपये वसूलती थी।  

सीबीआई ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

इसी क्रम में सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में देशभर में 6 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान अहम दस्तावेज बरामद किए जिसमें लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन शामिल रहे। जब्त किए गए उपकरणों से रैकेट के कई और राज खुलने की उम्मीद है। इनकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

पेपर लीक मामले में अबतक 9 गिरफ्तारी

बता दें कि शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 12 मई को मामला दर्ज किया था। शिकायत में नीट-यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक का आरोप था। केस दर्ज होने के साथ ही स्पेशल टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की। इस रैकेट में अब तक दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को दबोचा गया है। इनमें से 5 लोग दिल्ली पुलिस की 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए हैं।  

इसके अलावा कल गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को पुणे की कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। अब उन्हें दिल्ली अदालत में पेश किया जाएगा। CBI ने इस मामले में महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले केमिस्ट्री टीचर पीवी कुलकर्णी को भी गिरफ्तार किया है। पीवी कुलकर्णी को नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड माना जा रहा है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top