Newswahni

में शानदार नतीजों के बाद खान सर की खास पंचायत भोजपुरी गानों पर छात्रों संग मनाया जश्न देखें…



देश के जाने-माने शिक्षक और ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ (KGS) के संस्थापक खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई क्लास या बयान नहीं, बल्कि उनका एक वायरल डांस वीडियो है। वीडियो में खान सर अपने छात्रों की NEET परीक्षा में मिली शानदार कामयाबी का जश्न मनाते हुए भोजपुरी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

छात्रों की कामयाबी पर जमकर झूमे खान सर

वायरल वीडियो में खान सर बेहद खुश और उत्साहित दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके कोचिंग संस्थान KGS के कई छात्रों ने NEET परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल की है। इसी खुशी को मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां खान सर ने मंच पर मौजूद छात्रों और पूरी टीम के साथ खुशियां बांटीं। जैसे ही भोजपुरी गाना बजा, खान सर खुद को रोक नहीं पाए और छात्रों के साथ खुलकर डांस करने लगे।

पहली बार दिखा खान सर का यह अंदाज

खान सर को उनके अनोखे और बेबाक पढ़ाने के अंदाज के लिए जाना जाता है। वे अक्सर देश-दुनिया के गंभीर मुद्दों को बेहद आसान और हास्यप्रद भाषा में समझाते हैं। हालांकि, उन्हें इस तरह बेफिक्र होकर डांस करते हुए पहली बार देखा गया है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। कई लोगों ने मजाक में यह भी कहा कि खान सर की खुशी देखकर ऐसा लग रहा है जैसे NEET का एग्जाम उन्होंने खुद ही टॉप कर लिया हो।

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन AI लगा या असली?

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। पहली नजर में तो मुझे लगा कि यह AI से बनाया गया कोई फर्जी वीडियो है, क्योंकि खान सर को ऐसे नाचते देखना नामुमकिन सा लगता है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि एक गुरु का अपने शिष्यों की सफलता पर इस तरह खुश होना वाकई दिल छू लेने वाला है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top