Newswahni

क्या है के बाद क्यों हुआ इतना वायरल सोशल मीडिया पर पोस्ट की होड़ खुद कैसे करें क्रिएट…


AI ने टेक्नोलॉजी की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है। काम आसान होने के साथ ही रोचक भी हुआ है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर Ghibli स्टाइल फोटो काफी ज्यादा वायरल हुए थे। अब nano banana 3d figurines वायरल हो रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ फोटो पोस्ट कर रहे हैं। आखिर है यह क्या और लोगों में इसे लेकर इतनी दिवानगी क्यों है।  

ALSO READ: Alto और Wagon R होगी देश की सबसे सस्ती कार, क्या है GST का गणित

Instagram और X पर इन दिनों छोटे-छोटे, शाइनी और कार्टून जैसे दिखने वाले 3D डिजिटल फिगरिन्स छाए हुए हैं, जिन्हें गूगल के नए AI टूल Gemini 2.5 Flash Image से बनाया जा रहा है। इसे मजाकिया अंदाज में 'Nano Banana' नाम दिया गया है। लोग खुद की इमेज,पालतू जानवरों से लेकर पसंदीदा सेलेब्रिटीज और यहां तक कि नेताओं के भी फिगरिन्स सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। नेताओं में भी इन फोटोज को बनाने की होड़ लगी है। केंद्र और राज्य के मंत्री, विधायक और नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ Nano Banana बनाकर खूब शेयर कर रहे हैं। 

 

मुफ्त में बन रहा है इमेज

Nano Banana ट्रेंड इतनी तेजी से वायरल इसलिए हुआ है क्योंकि इस तरह की तस्वीरें बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि ये देखने में भी काफी शानदार लग रहा है। गूगल Gemini 2.5 Flash इमेज किसी भी यूजर को मुफ्त और कुछ ही सेकंड्स में स्टूडियो-क्वालिटी 3D फिगरिन्स बनाकर दे रहा है।

कैसे बना सकते हैं Nano Banana 3D Model 

 

इसके लिए सबसे पहले Google AI Studio या Gemini ऐप/वेबसाइट पर जाना होगा। Method सेलेक्ट करें, सिर्फ फोटो, सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या दोनों को जोड़ सकते हैं। इसके बाद गूगल का ऑफिशियल प्रॉम्प्ट डालें।

 

 “Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations.”

 

Generate पर क्लिक करने के बाद आपकी इमेज तैयार हो जाएगा। इसे दूसरे एआई टूल्स में जाकर इसका वीडियो भी तैयार कर सकते हैं। प्रॉम्प्ट में बदलाव कर आप अपने अनुसार इमेज भी बना सकते हैं।  Edited by : Sudhir Sharma





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top