Newswahni

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका नर्सिंग ऑफिसर के हजारों पदों पर निकली बंपर भर्ती जानें कब से शुरू होंगे आवेदन…



MPESB Bharti 2026: एमपी में नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2099 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अभियान राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की रिक्तियों को भरने के लिए किया जा रहा है। विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए इसमें बड़े मौके उपलब्ध हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें 

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 06 अप्रैल 2026 से आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 है। वहीं, परीक्षा 15 मई से ऑनलाइन मोड में होगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

पात्रता और योग्यता (Eligibility Criteria)

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 12वीं कक्षा (Physics, Chemistry, Biology) के साथ उत्तीर्ण करना जरूरी है। साथ ही 4 वर्षीय B.Sc Nursing या Post Basic B.Sc Nursing की डिग्री अनिवार्य है। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए डिग्री में न्यूनतम 45% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक जरूरी हैं।

इसके अलावा उम्मीदवार का मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में लाइव रजिस्ट्रेशन होना चाहिए और साथ ही जिला रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होना अनिवार्य है।

अगर आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न (100 अंक) पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा, जो…

  • भाग-A (25 प्रश्न): सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और तार्किक अभिरुचि (Reasoning)।
  • भाग-B (75 प्रश्न): यह पूरी तरह से नर्सिंग के तकनीकी विषयों (Core Nursing Subjects) पर आधारित होगा।

सैलरी स्ट्रक्चर

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत Level-7 का वेतन दिया जाएगा। जिसमें उन्हें ₹28,700 बेसिक पे से शुरू होकर ₹91,300 प्रति माह तक दिया जा सकता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी देय होंगे।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए  सामान्य वर्ग को ₹500 भुगतान करना होगा, जो ऑनलाइन आवेदन के समय लिए जाएंगे। इसके अलावा SC/ST/OBC/EWS (केवल MP निवासी) के उम्मीदवारों के लिए ₹250 आवेदन शुल्क रखा गया है। इसके अलावा पोर्टल चार्ज अलग से देना होगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना फॉर्म भर सकते हैं-

  • आधिकारिक पोर्टल www.mponline.gov.in पर जाएं।
  • सबसे पहले अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (Profile Registration) पूरा करें।
  • जरूरी दस्तावेज (फोटो, साइन, मार्कशीट) स्कैन कर अपलोड करें।
  • ‘Nursing Officer Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें और पोस्ट कोड चुनें।
  • अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनें और ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

ये भी पढ़ें:  IPL 2026: दो मैच दोनों में शानदार जीत… फिर भी पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर पर क्यों लटकी बैन की तलवार?
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top