Newswahni

मंदिर की कुटिया में घुसकर साधु की बेरहमी से हत्या सिर कंधे और पीठ पर वार जबलपुर में सनसनीखेज वारदात…



Sadhu Murder: मध्य प्रदेश के जबलपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मंदिर के साइड में बनी कुटिया में घुसकर साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई, ये घटना बरगी डैम के पुल के पास की बताई जा रही है। पिछले 3 साल से साधु इस मंदिर में रह रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक साधु नर्मदेश्वर महादेव आश्रम के मंदिर का जीर्णोद्धार (Renovation/ नवीनीकरण) का काम करवा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर आए और साधु के सिर, कंधे और पीठ पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

साधु और हमलावरों के बीच संघर्ष के निशान मिले- पुलिस

मृतक साधु की पहचान ताराचंद कुशवाहा उर्फ तारापुरी महाराज के रूप में हुई है। वे सिवनी जिले के ईश्वरपुरी के रहने वाले थे और इस मंदिर में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने कुटिया में घुसकर साधु के सिर, कंधे और पीठ पर धारदार हथियार से वार किए। मौके पर संघर्ष के निशान मिले हैं। साधु की लाश उनकी बाइक के नीचे दबी हुई मिली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले में संपत्ति विवाद सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच चल रही है। क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, मंदिर में रहने वाले अन्य लोग सन रह गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के CCTV फुटेज और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है।

संपत्ति से जुड़े विवाद की आशंका- पुलिस

तारापुरी महाराज पिछले तीन साल से मंदिर में रहकर उसकी देखभाल और नवीनीकरण का काम कर रहे थे। पुलिस को प्राथमिक जानकारी में संपत्ति से जुड़े विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस तरह की घटनाएं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठाती हैं। अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top