Newswahni

Motihari Police Recover 1965 Phones Worth ₹25 Lakh



मोतिहारी पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 108 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

.

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर यह अभियान सफल बनाया। जिला आसूचना इकाई और सभी थानों के समन्वय से मोबाइल ट्रैकिंग की गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा बरामद किए गए 108 मोबाइलों में से 30 फोन विशेष अभियान के तहत और 78 फोन भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर बरामद किए गए।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मोबाइल प्राप्त करने वालों में 23 विद्यार्थी, 5 गृहिणी, 1 किसान, 2 सरकारी कर्मचारी, 13 व्यवसायी, 5 निजी क्षेत्र के कर्मचारी, 2 अधिवक्ता, 2 चालक, 9 मजदूर और 46 अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं।

मोबाइल मिलने के बाद लाभार्थियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस फोन के मिलने की उम्मीद उन्होंने छोड़ दी थी, उसे पुलिस ने ढूंढ निकाला।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

20 चरणों में कुल 1965 मोबाइल फोन बरामद उन्होंने कहा कि आम जनता का सहयोग और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से इस तरह की सफलता मिल रही है।

गौरतलब है कि अब तक इस अभियान के 20 चरणों में कुल 1965 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

इनकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 85 लाख 61 हजार रुपये आंकी गई है। यह उपलब्धि पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनता के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top