Newswahni

चुनाव में जन सुराज भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प सूरज कुमार ने मारपीट मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया ने आरोपों को बताया बेबुनियाद…




लखीसराय में एमएलसी चुनाव के दौरान बड़हिया प्रखंड मुख्यालय के पास जन सुराज के चुनाव प्रभारी सूरज कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने बड़हिया थाने पहुंचे। जन सुराज के सूरज कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यालय मतदान केंद्र के पास था, जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यालय के पास वीडियो बनाने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष व समर्थकों ने उनसे मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। भाजपा कार्यालय का वीडियो बनाने पर विवाद भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सूरज कुमार जबरन भाजपा कार्यालय का वीडियो बना रहे थे, जिससे विवाद हुआ। उन्होंने मारपीट और मोबाइल तोड़ने के आरोपों को गलत बताया। घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने बड़हिया थाने पहुंचे। वहां दोनों दलों के समर्थक मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top