Newswahni

दहेज की डिमांड हर पल से निगरानी और मारपीट शादी के दिन बाद ही महिला ने की खुदकुशी डॉक् टर पति गिरफ्तार…



मुंबई से सटे अंबरनाथ इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 45 दिन के भीतर एक 26 वर्षीय महिला विशाखा तिलककर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिवार का आरोप है कि पेशे से डॉक्टर पति और उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे लगातार पैसों और गहनों के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पति नितिन तिलककर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, विशाखा तिलकर और डॉ. नितीन तिलकर की शादी 30 अप्रैल को हुई थी। परिवार के अनुसार शादी से पहले दोनों के रिश्ते सामान्य थे, लेकिन विवाह के बाद विशाखा को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था।

हर पल रखी जाती थी CCTV से नजर

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति ने उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए घर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। पड़ोसियों से बात करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और मायके से पैसे तथा गहने लाने के लिए लगातार दबाव बनाया जाता था। आरोप है कि डॉक्टर नितीन ने पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घर के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। विशाखा को अपने मायके वालों से बात करने तक की अनुमति नहीं थी। दो दिन पहले पड़ोस की एक महिला से बातचीत करने पर पति ने उसके साथ मारपीट भी की थी।

विशाखा ने की थी मां-बाप से बात लेकिन…

आत्महत्या से पहले विशाखा ने अपनी मां को अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी दी थी। उसके माता-पिता उसे मायके ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही विशाखा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवाजीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल डॉक्टर पति सलाखों के पीछे है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top