Newswahni

Madhubani Elderly Pedestrian Hit By Truck Dies At DMCH


पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे परिजन।

मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की DMCH में मौत हो गई। मृतक की लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या-13 निवासी गरभू मंडल (74) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

.

मृतक के पोते सचिन मंडल ने बताया कि शनिवार की शाम रोज की तरह फूल और सब्जी के पौधे(बिचड़ा) बेचने के लिए बाजार गए थे। वहां से साइकिल से घर लौट रहे थे। मनसापुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अपने परिवार का भरण-पोषण फूल और सब्जी के पौधे बेचकर करते थे।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन।

छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं, बेंता थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि गरभू मंडल को डीएमसीएच लाया गया था, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया। लौकही पुलिस दुर्घटना के बाद फरार ड्राइवर की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top