Newswahni

आम आदमी पर महंगाई की मार एक ही झटके में रुपये बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम चेक करें नया रेट…



LPG Cylinder Price: महीने की पहली तारीख (1 मई) को सुबह-सुबह आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। LPG गैस सिलेंडर के दाम में करीब 1 हजार रुपये का बड़ा इजाफा हुआ है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सरकारी कंपनियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में इसकी कीमत 993 रुपये बढ़ गई है। हालांकि ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम अब भी स्थिर हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

दिल्ली में आज (1 मई) से 993 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सिलेंडर 3,071.50 रुपये का हो गया है, जिसकी कीमत पहले 2078.50 रुपये थी। कोलकाता में सबसे ज्यादा 994 रुपये का उछाल आया है। अब कोलकाता में सिलेंडर 2,208 रुपये के बजाय 3,202 में मिलेगा में मिलेगा।

इसी तरह मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़कर 3,024 हो गई है। पहले यह 2,031 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,237 पहुंच गई है। पहले यहां रेट 2,246.50 रुपये था। 

लगातार बढ़ गए कमर्शियल सिलेंडर के दाम

बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही सिलेंडर के दाम में यह भारी इजाफा किया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले 1 अप्रैल 2026 को कमर्शियल सिलेंडर द‍िल्‍ली में 195 रुपये, कोलकाता में 218 रुपये महंगा हुआ था। 7 मार्च 2026 को भी इसके दाम बढ़े थे।

रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

बात घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों की करें तो इसके दाम इस महीने स्थिर हैं। 14.2 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर आपको पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा। इसके दाम में 7 मार्च 2026 को 60 रुपये का इजाफा क‍िया था। इसके बाद कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये और कोलकाता में 939 रुपये में मिल रहा है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top