Newswahni

लालू राबड़ी को मिल रहीं बुलेट प्रूफ गाड़ियां अंगरक्षक सुरक्षा विवाद के बीच बिहार पुलिस की आई सफाई बताया पूरा सच…



Lalu Yadav Family Security: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा का मुद्दा गरमाया हुआ है। हाल ही में सरकार ने उनकी सुरक्षा में कटौती की, जिसके विरोध में दोनों ने अपनी सिक्योरिटी वापस कर दी। हाल ही में लालू यादव ने इसके लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया था। सुरक्षा को लेकर मचे बवाल के बीच अब बिहार पुलिस की इस पर सफाई आई है। एक बयान में बताया गया है कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं की गई है।

बिहार पुलिस ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि दोनों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सुरक्षा प्रदान की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कानून और नियमों के अनुसार ही चलाई जा रही है। किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला उसकी पात्रता और खतरे के आकलन पर आधारित होता है। इसी प्रक्रिया के तहत दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुरक्षा दी जा रही है।

बिहार पुलिस के मुताबिक, विशेष सुरक्षा दल (SPG) अधिनियम 2010 के अंतर्गत लालू प्रसाद यादव को अंगरक्षक, घरेलू गार्ड, एस्कॉर्ट टीम, पायलट वाहन और बीआर कार की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा उनकी सुरक्षा की निगरानी के लिए सादे कपड़ों में विशेष शाखा के जवान भी तैनात किए गए हैं।

वहीं, राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा कि उन्हें भी अंगरक्षक, आवास सुरक्षा कर्मी, एस्कॉर्ट गार्ड, पायलट वाहन और बीआर कार उपलब्ध कराई गई है। साथ ही सुरक्षा से जुड़े अन्य जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को उनकी पात्रता के हिसाब से पर्याप्त और उचित सुरक्षा दी जा रही है। इसमें किसी भी तरह की कमी या कटौती नहीं की गई है।

बुधवार (17 जून) को सुरक्षा से जुड़े एक सवाल पर जवाब देते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा था, “हां, (सुरक्षा) वापस ले ली गई है। नीतीश कुमार ने सब कुछ करवाया है।”

क्यों मचा सुरक्षा को लेकर बवाल?

हाल ही में सम्राट चौधरी सरकार ने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की मिल रही जेड प्लस सिक्योरिटी (Z+ Security) को हटा दिया गया है। इसके बाद उन्हें बिहार विशेष की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। हालांकि लालू और राबड़ी ने इसे सुरक्षा को लौटा दिया था। उन्होंने पटना आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया गया था।

लालू-राबड़ी के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ऐसा ही कदम उठाया। उन्हें Y+ सुरक्षा मिल रही थी, जिसे उन्होंने वापस लौटा दिया। वहीं, उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी हाल ही में अपनी सुरक्षा वापस कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top