Newswahni

आखिर ललित मोदी को क्यों मरवाना चाहता था दाऊद इब्राहिम खुद किया बड़ा खुलासा क्रिकेट जगत में बवाल मचना तय…



Dawood Ibrahim Threatened Lalit Modi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 समाप्त हो चुका और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रूप में विजेता टीम भी मिल गया है। आईपीएल खत्म हो चुका है, लेकिन आईपीएल की चर्चा खत्म नहीं हुई है। आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी लगातार बहुत बड़े-बड़े खुलासे करते रहे हैं। इस बार उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम जान से मारने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि एक बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार हमला किया। उन्होंने कहा बताया कि वो मैच फिक्स करना चाहते थे, तब मैंने अनदेखी नहीं की। यह माफिया को यह पसंद नहीं आया।

दाऊद इब्राहिम ने तीन बार हमला किया

समाचार एजेंसी से बात करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर ललित मोदी ने बताया कि ‘उसने मुझ पर तीन बार हमला किया। दाऊद ने खुद यह कहा, तीनों बार उसका निशाना चूक गया। वजह यह थी कि जब वे मैच फिक्स करना चाहते थे, तब मैंने अनदेखी नहीं की। उन्होंने मुझे अनदेखी करने के लिए करोड़ों डॉलर की पेशकश की। अगर आप पहले तीन साल देखें, जब मैंने आईपीएल का संचालन किया, तब कोई फिक्सिंग नहीं हुई। माफिया को यह पसंद नहीं आया।’

आगे उन्होंने कहा ‘मुंबई पुलिस ने मुझे ज़ेड सिक्योरिटी में रखा। मुंबई में मेरे घर के बाहर गोलीबारी हुई। जब मैं केप टाउन में था, तब जोहान्सबर्ग में मुझ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसकी जानकारी दक्षिण अफ्रीकी सरकार को मिली। मोंटेनेग्रो में मुझ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसकी जानकारी क्रोएशियाई सीमा पर मिली। लंदन में मेरे बेटे का अपहरण कर लिया गया। मैंने यह कहानी किसी को नहीं बताई।

ललित मोदी ने आगे कहा ‘ एक दिन मुझे सुबह 3:30 बजे फोन आया। एक ऐसे आदमी का जो आपको सभी आईपीएल मैचों के आसपास दिखाई देता है। मैंने उसे बताया कि मुझे दाऊद से परेशानी है। उसने कहा, मैं इसे एक मिनट में सुलझा देता हूँ। ये सब उन्हीं की साजिश थी। 
वो अपनी छत पर गया, अपना सैटेलाइट फोन निकाला और दाऊद को फोन किया। मैं डर के मारे कांप गया। ये 2012 की बात है। मुझे नहीं पता दाऊद कहाँ था जब मैंने उससे फोन पर बात की। ये मेरा रिकॉर्ड किया हुआ बयान है।’

सट्टेबाजी बाजार का किया खुलासा

ललित मोदी ने यह भी खुलासा किया कि जब आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया, तब सट्टेबाजी बाजार में जैसे भूचाल आ गया। उन्होंने कहा लोगों ने यह नहीं सोचा था कि टूर्नामेंट को दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया जाएगा, इसलिए उन्होंने बहुत सारा पैसा दांव पर लगाया था। जब अचानक टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट कर दिया गया, तो सट्टेबाजों को बहुत तगड़ा नुकसान हुआ। इसलिए दाऊद इब्राहिम उन्हीं से उसकी वसूली करना चाहती थी। 

ललित ने खुलासा किया कि दाऊद इब्राहिम एक कुख्यात सट्टेबाज है। क्रिकेट सट्टेबाजी पर उसका पूरा नियंत्रण था। उन दिनों में 2 अरब डॉलर का अवैध सट्टा लगता था। आज एक मैच में 4 अरब डॉलर का अवैध सट्टा लगता है। यह बहुत बड़ा है। अकल्पनीय रूप से बड़ा। हर गेंद पर सट्टा लगने की संभावना रहती है। यह सट्टा बाजार है। अब कोई मैच फिक्स नहीं करता। ओवर फिक्स किए जाते हैं। गेंद फिक्स की जाती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top