Newswahni

Kishanganj Truck Driver Electrocuted During Maize Loading Accident


किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक ट्रक ड्राइवर की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एनएच-327ई गुणा समेश्वर स्थित बुढ़िया चौक के पास हुआ।

.

जानकारी के अनुसार, ड्राइवर सड़क किनारे स्थित मक्का गोदाम के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर मक्का लोड कर रहा था। मक्का लोड करने के बाद अचानक बारिश शुरू हो गई।

ट्रक के ऊपर चढ़कर प्लास्टिक ढकने लगा

बारिश से मक्के को बचाने के लिए ड्राइवर जैसे ही ट्रक के ऊपर चढ़कर प्लास्टिक ढकने लगा, तभी वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के नंगे तार की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 31 वर्षीय आलम अंसारी के रूप में हुई है। वह गलगलिया थाना क्षेत्र के शिकारी बस्ती भातगांव निवासी उस्मान अंसारी के पुत्र थे।

बिजली विभाग को सूचित कर पावर सप्लाई कटवाई

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचित कर पावर सप्लाई कटवाई। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुँचे।

सूचना मिलने के पश्चात बहादुरगंज थाना की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top